फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl commits suicide after her mother angry for going temple in varanasi people were shocked

वाराणसी: मां नहीं ले गई मंदिर तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख सिहर उठे लोग

Thu, 13 May 2021 11:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 May 2021 11:23 PM IST
सार

वाराणसी के लक्सा थाना स्थित औरंगाबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मां द्वारा मंदिर नहीं ले जाने से नाराज होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन
Girl commits suicide after her mother angry for going temple in varanasi people were shocked
वाराणसी के लक्सा थाना स्थित औरंगाबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मां द्वारा मंदिर नहीं ले जाने से नाराज होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लक्सा थाना स्थित औरंगाबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मां द्वारा मंदिर नहीं ले जाने से नाराज होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। औरंगाबाद में रविशंकर सिंह के मकान में किराएदार ऊषा वर्मा एक बेटी व एक बेटे के साथ रहती हैं। शाम को लगभग साढ़े 7 बजे पूजा पाठ करने के लिए वह मंदिर जा रही थीं।

विज्ञापन


बेटी खुशी भी मंदिर जाने की जिद करने लगी। ऊषा ने डांटते हुए मंदिर से ले जाने से मना कर दिया। रात 9 बजे के बाद जब ऊषा घर पहुंचीं और दरवाजा खुलवाने लगीं तो नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो साड़ी का फंदा बनाकर खुशी कुंडी के सहारे लटकी हुई मिली। रेशम कटरा स्थित गैराज में काम करने वाला भाई भी सूचना पाकर घर पहुंचा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम को भिजवाया। ऊषा देवी ने बताया कि पता नहीं था कि मंदिर नहीं ले जाने पर बेटी ऐसा कदम उठा लेगी। पति कमलेश की मौत पहले ही हो गई थी। शिवपुर की रहने वाली ऊषा वर्मा मिठाई डिब्बा बनाकर परिवार का गुजर बसर करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed