{"_id":"609d67948ebc3e7c18237f90","slug":"girl-commits-suicide-after-her-mother-angry-for-going-temple-in-varanasi-people-were-shocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मां नहीं ले गई मंदिर तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख सिहर उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मां नहीं ले गई मंदिर तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख सिहर उठे लोग
Thu, 13 May 2021 11:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 May 2021 11:23 PM IST
सार
वाराणसी के लक्सा थाना स्थित औरंगाबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मां द्वारा मंदिर नहीं ले जाने से नाराज होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
वाराणसी के लक्सा थाना स्थित औरंगाबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मां द्वारा मंदिर नहीं ले जाने से नाराज होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लक्सा थाना स्थित औरंगाबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मां द्वारा मंदिर नहीं ले जाने से नाराज होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। औरंगाबाद में रविशंकर सिंह के मकान में किराएदार ऊषा वर्मा एक बेटी व एक बेटे के साथ रहती हैं। शाम को लगभग साढ़े 7 बजे पूजा पाठ करने के लिए वह मंदिर जा रही थीं।
विज्ञापन
बेटी खुशी भी मंदिर जाने की जिद करने लगी। ऊषा ने डांटते हुए मंदिर से ले जाने से मना कर दिया। रात 9 बजे के बाद जब ऊषा घर पहुंचीं और दरवाजा खुलवाने लगीं तो नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो साड़ी का फंदा बनाकर खुशी कुंडी के सहारे लटकी हुई मिली। रेशम कटरा स्थित गैराज में काम करने वाला भाई भी सूचना पाकर घर पहुंचा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम को भिजवाया। ऊषा देवी ने बताया कि पता नहीं था कि मंदिर नहीं ले जाने पर बेटी ऐसा कदम उठा लेगी। पति कमलेश की मौत पहले ही हो गई थी। शिवपुर की रहने वाली ऊषा वर्मा मिठाई डिब्बा बनाकर परिवार का गुजर बसर करती हैं।
विज्ञापन