{"_id":"670e174dc55ff35faf0b9437","slug":"giriraj-singh-attacks-opposition-speaks-on-bahraich-violencesta-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: विपक्ष पर गिरिराज सिंह का हमला, बहराइच हिंसा पर बोले, सपा कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: विपक्ष पर गिरिराज सिंह का हमला, बहराइच हिंसा पर बोले, सपा कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
Tue, 15 Oct 2024 12:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:48 PM IST
सार
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए बहराइच हिंसा के लिए सपा कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला और बहराइच हिंसा के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पिता ने हिंदुओं पर गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन
कहा कि देश का बंटवारा इसलिए हुआ था कि हमें गोलियां खानी पड़े? सवाल पूछा कि क्या रूट देखकर हमे प्रतिमा का विसर्जन करना पड़ेगा ? क्या हम जुलूस निकाले तो गोलियां खानी पड़ेगी ?
विज्ञापन
कहा दंगा के पीछे कांग्रेस, सपा और टुकड़े - टुकड़े गैंग की साजिश है। कहा कि उनके लिए लोकसभा चुनाव होगा हमारे लिए आत्मरक्षा और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
थूक जेहाद के खिलाफ अध्यादेश पर इन्होने योगी सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि देश के सभी राज्यों में इस तरह का अध्यादेश लागू होना चाहिए।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भदोही में कार्पेट एक्सपो मार्ट की शुरूआत करने जा रहे थे इस दौरान वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की और बहराइच मामले पर विपक्ष को निशाने पर लिया।