{"_id":"6004938a8ebc3e33ae5493c2","slug":"gi-product-of-varanasi-varanasi-news-vns569711071","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांड यूपी को नया आयाम देगी सात दिवसीय जीआई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांड यूपी को नया आयाम देगी सात दिवसीय जीआई प्रदर्शनी
विज्ञापन
ब्रांड यूपी को नया आयाम देने और जीआई उत्पादों को एक वैश्विक मंच प्रदान करने को लेकर बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी में सात दिवसीय जीआई उत्पाद प्रदर्शनी 2021 का आयोजन हो रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। इसमें प्रदेश भर के लगभग 50 जीआई उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें सात जीआई उत्पाद वाराणसी के होंगे। बनारस ब्राकेड, गुलाबी मीनाकारी, स्टोन कार्विगिं, मैटल रिपोजी, पंजादरी, वुडेन के स्टाल घरेलू व अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
कला व संस्कृति की नगरी काशी में 24 जनवरी तक देश-विदेश के खरीदार आभासी मंच के माध्यम से जुडे़ंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदर्शनी में आए शिल्पियों व खरीदारों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब होंगे। यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश सरकार, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश जीआई उत्पाद प्रदर्शनी घरेलू और विदेशी खरीदारों के लिए आभासी मंच के माध्यम से लाइव आयोजित होगा।
जिला उद्योग व प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी खरीददारों और विक्रेताओं को आपसी संवाद का अवसर प्रदान करेगा। जीआई प्रदर्शनी राज्य सरकार की एक पहल है, जिसमें खरीददार विक्रेताओं और कारीगरों के साथ सीधे जुड़ने में सक्षम होंगे, ताकि वे अपने बाजार की आवश्यकता के अनुसार अनुकूलित उत्पाद बना सकें। इसमें दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आमंत्रित किया गया है।