{"_id":"632d978183b0207542658e10","slug":"ghosts-on-roofs-of-house-in-vda-colony-varanasi-panic-due-to-video-going-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वीडीए कॉलोनी में घरों की छत पर भूत! वीडियो वायरल होने से दहशत, क्या है सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वीडीए कॉलोनी में घरों की छत पर भूत! वीडियो वायरल होने से दहशत, क्या है सच
Fri, 23 Sep 2022 04:55 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 23 Sep 2022 04:55 PM IST
सार
वाराणसी के वीडीए कॉलोनी में भूत का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रात के अंधेरे में कोई सफेद कपड़ा पहनकर छतों पर चल रहा है। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कालोनी में कुछ लोगों ने भूत देखने का दावा किया है। बाकायदा इसका वीडियो भी वायरल है। इससे कॉलोनीवासी दहशत में आ गए। लोगों ने इसकी शिकायत भेलूपुर थाने में की है। कॉलोनी वासियों का कहना है कुछ शरारती लोगों ने जानबूझ कर ऐसा वीडियो बनाकर वायरल किया है। पुलिस ऐसे वीडियो बनाने वाले युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले व्हाट्सएप पर बड़ी गैबी क्षेत्र स्थित वीडीए कॉलोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक साया टहलता दिखाई दे रहा था। इससे कॉलोनीवासी डर गए। स्थानीय निवासी गणेश शर्मा ने बताया कि यह वीडियो प्लान करके डाला गया है।
विज्ञापन
इधर, कुछ लोगों का कहना है कि कॉलोनी में भूत घूमने वाले इस वीडियो की पड़ताल में पता चला कि भूत का एक नहीं बल्कि तीन वीडियो सामने आ चुके हैं। शुरुआती वीडियो को देखकर लोग जरूर दशहत में थे, लेकिन जब बाकी दो वीडियो भी आए तो सबको यह समझ आने लगा कि यह परछाईंनुमा आकृति भूत नहीं बल्कि कॉलोनी के लोगों को डराने के लिए किसी शरारती तत्व की करतूत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन