फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghosts on roofs of house in VDA Colony varanasi Panic due to video going viral

Varanasi News: वीडीए कॉलोनी में घरों की छत पर भूत! वीडियो वायरल होने से दहशत, क्या है सच

Fri, 23 Sep 2022 04:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 04:55 PM IST
सार

वाराणसी के वीडीए कॉलोनी में भूत का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रात के अंधेरे में कोई सफेद कपड़ा पहनकर छतों पर चल रहा है। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से जांच की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Ghosts on roofs of house in VDA Colony varanasi Panic due to video going viral
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कालोनी में कुछ लोगों ने भूत देखने का दावा किया है। बाकायदा इसका वीडियो भी वायरल है। इससे कॉलोनीवासी दहशत में आ गए। लोगों ने इसकी शिकायत भेलूपुर थाने में की है। कॉलोनी वासियों का कहना है कुछ शरारती लोगों ने जानबूझ कर ऐसा वीडियो बनाकर वायरल किया है। पुलिस ऐसे वीडियो बनाने वाले युवकों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले व्हाट्सएप पर बड़ी गैबी क्षेत्र स्थित वीडीए कॉलोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक साया टहलता दिखाई दे रहा था। इससे कॉलोनीवासी डर गए। स्थानीय निवासी गणेश शर्मा ने बताया कि यह वीडियो प्लान करके डाला गया है।
विज्ञापन


इधर, कुछ लोगों का कहना है कि कॉलोनी में भूत घूमने वाले इस वीडियो की पड़ताल में पता चला कि भूत का एक नहीं बल्कि तीन वीडियो सामने आ चुके हैं। शुरुआती वीडियो को देखकर लोग जरूर दशहत में थे, लेकिन जब बाकी दो वीडियो भी आए तो सबको यह समझ आने लगा कि यह परछाईंनुमा आकृति भूत नहीं बल्कि कॉलोनी के लोगों को डराने के लिए किसी शरारती तत्व की करतूत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed