फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ghazipur son set Guinness World Records in drawing caricature

ड्राइंग कैरिकेचर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंचा गाजीपुर का लाल

Fri, 10 Nov 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 10 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
ghazipur son set Guinness World Records in drawing caricature
hari om - फोटो : अमर उजाला
इतिहास के पन्नों में भारत के नाम जल्द ही एक और कीर्तिमान दर्ज होने वाला है। गाजीपुर का छात्र हरिओम कुमार सिंह जिस उत्साह से अपने मिशन में आगे बढ़ रहा, उससे लगता है कि वह कनाडा के नाम दर्ज लांगेस्ट मैराथन ड्राइंग कैरिकेचर का रिकॉर्ड तोड़ देगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम छह बजे तक उसने लगातार कैरिकेचर बनाने के अपने सफर के 49 घंटे पूरे कर लिए थे। शनिवार को सुबह 6:56 बजे अपने अभियान के 61:56 घंटे पूरे कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का हकदार बन जाएगा।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय, गाजीपुर के छात्र हरिओम ने गिनीज बुक में कनाडा के रोनाल्ड फ्रांसिस के नाम दर्ज लांगेस्ट मैराथन कैरिकेचर के 61 घंटे 55 मिनट के रिकॉर्ड को तोड़ कर इसे अपने नाम करने का संकल्प लिया है। इसके लिए वह बुधवार को शाम पांच बजे से क्वींस कॉलेज में लगातार कैरिकेचर बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम छह बजे तक उसने अपने सफर के 49 घंटे पूरे कर लिए थे। परिवार के लोगों के साथ स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक पहुंच कर हरिओम का उत्साह बढ़ा रहे हैं। शनिवार को सुबह 6:55 बजे तक हरिओम ने अपना अभियान पूरा कर लिया तो विश्व रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएगा।

इसके पहले हरिओम एक दिन में सबसे ज्यादा पोट्रेट बनाकर लिम्का बुक ऑफ  रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका है। 20 जून 2016 को उसने 24 घंटे में 261 पोट्रेट बनाया था। हाल ही में हरिओम को इसका प्रमाणपत्र मिला है।


दो कैमरों से हो रही रिकॉर्डिंग
हरिओम के लगातार कैरिकेचर बनाने की रिकॉर्डिंग के लिए स्टेज पर दो कैमरे लगाये गये हैं। इन कैमरों के जरिये मॉनीटर से उसकी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही 62 अधिकारियों और शिक्षकों की तैनाती की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed