फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Police strange orders to petrol pump operators of UP

यूपी के गाजीपुर पुलिस का पेट्रोल पंप संचालकों को अजीबोगरीब आदेश, ट्रैक्टरों को तेल दिया तो...

Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Police strange orders to petrol pump operators of UP
जारी नोटिस - फोटो : अमर उजाला

किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जारी आंदोलन एवं गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा पर सपा की ओर से रणनीति तैयार की जा रही है। ऐसे में गाजीपुर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए थानावार ट्रैक्टर-ट्राली रखने वालों नोटिस जारी किया है। साथ ही पेट्रोल पंपों को ट्रैक्टर और बोतल में तेल देने से मनाही की है।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर लगी सूचना के मुताबिक बीते 22 जनवरी से 26 जनवरी तक किसी भी किसी भी ट्रैक्टर और किसी ड्रम या केन में तेल नहीं देना है। वहीं, इंटरनेट पर 22 जनवरी से गाजीपुर जिले में पुलिस का यह फरमान वायरल हो गया है, जबकि सैदपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर थानाध्यक्ष का हवाला देते हुए नोटिस भी चिपका दी गई है।
विज्ञापन


इस नोटिस के अनुसार यहां पर ट्रैक्टरों और बोतल में तेल न देने के लिए सैदपुर कोतवाल की ओर से मनाही है। वहीं जिले में पुलिस के इस अजीबो गरीब-फरमान के जारी होने के बाद पेट्रोल पंप संचालक जहां असमंजस में हैं। वहीं खेती किसानी के सीजन में ट्रैक्टरों को तेल न दिए जाने को लेकर रोष भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी व सड़क सुरक्षा माह को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसे कुछ लोग समझ नहीं पाए थे। ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है। ट्रैक्टर में तेल नहीं देना है, ऐसा कोई फरमान नहीं जारी किया गया था। 

डॉ . ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed