{"_id":"60c8286d0de682248c2d0ac1","slug":"ghazipur-molestation-with-a-disabled-girl-who-went-to-graze-goat-police-arreste-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: बकरी चराने गई दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: बकरी चराने गई दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Tue, 15 Jun 2021 04:12 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:12 PM IST
सार
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घटना है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश राजभर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय हुई जब युवती बकरी चराने गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की दिव्यांग युवती रविवार की शाम घर से बकरी चराने गांव के बाहर खेत में गई थी। बताया जा रहा है कि युवती जहां बकरी चरा रही थी, उसी खेत में युवती के परिजन पहले से झोपड़ी डाले हैं। गांव का ही एक युवक सन्नाटा देख युवती को जबरदस्ती झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी युवती ने घर आकर परिजनों को दी। इस पर युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश राजभर (20) को सोमवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन