{"_id":"5e29e5228ebc3e4b4e198076","slug":"ghazipur-grandson-of-mla-alka-rai-missing-found-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: विधायक अलका राय का पौत्र लापता, फिर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: विधायक अलका राय का पौत्र लापता, फिर मिला
Thu, 23 Jan 2020 11:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को क्रिकेट का अभ्यास करने गया विधायक अलका राय का पौत्र सात्विक राय (10) देर रात तक घर नहीं पहुंचा। जानकारी होते ही एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
एसपी ने कोतवाल धनंजय मिश्रा को दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिया। करीब तीन घंटे बाद पता चला कि बालक मित्र के साथ उसके घर गया है। मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय के भतीजे मनोज राय का पुत्र सात्विक राय शाम को सहजानंद पीजी कालेज ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने साइकिल से गया था। वहां से घर के लिए निकलते समय कोच से पिता की बात कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिलते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। जानकारी होने पर सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ घर पहुंचे और जानकारी ली। इसी बीच, एसपी भी पहुंच गए। तभी पता चला कि बालक मित्र के साथ फुल्लनपुर गया है। कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि बालक मित्र के घर फुल्लनपुर गया था। पुलिस टीम बालक को साथ ले आई।
विज्ञापन