फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur: Grandson of MLA Alka Rai missing, found again

गाजीपुर: विधायक अलका राय का पौत्र लापता, फिर मिला

Thu, 23 Jan 2020 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 23 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Grandson of MLA Alka Rai missing, found again
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को क्रिकेट का अभ्यास करने गया विधायक अलका राय का पौत्र सात्विक राय (10) देर रात तक घर नहीं पहुंचा। जानकारी होते ही एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन


एसपी ने कोतवाल धनंजय मिश्रा को दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिया। करीब तीन घंटे बाद पता चला कि बालक मित्र के साथ उसके घर गया है।  मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय के भतीजे मनोज राय का पुत्र सात्विक राय शाम को सहजानंद पीजी कालेज ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने साइकिल से गया था। वहां से घर के लिए निकलते समय कोच से पिता की बात कराई थी।
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिलते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। जानकारी होने पर सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ घर पहुंचे और जानकारी ली। इसी बीच, एसपी भी पहुंच गए। तभी पता चला कि बालक मित्र के साथ फुल्लनपुर गया है। कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि बालक मित्र के घर फुल्लनपुर गया था। पुलिस टीम बालक को साथ ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed