फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur crime miscreants firing on Zila Panchayat member

गाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली, वाराणसी रेफर

Mon, 26 Oct 2020 09:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur crime miscreants firing on Zila Panchayat member
जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह

गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के दलीपराय पट्टी स्थित एक निजी विद्यालय के पास घर जा रहे जिला पंचायत सदस्य को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सैदपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया। संयोग अच्छा रहा कि गोली कंधे और कोहनी के बीच लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला पंचायत सदस्य को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

सादात तृतीय के जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह (34) देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक से दलीपराय पट्टी स्थित घर जा रहे थे। वह अभी घर से करीब 300 मीटर स्थित एक निजी विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य पर फायर झोंक दिया।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मारकंडेय सिंह को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 

थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य को गोली हाथ में लगी है। फिलहाल बाइक सवार बदमाशों की नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed