फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Corona Update: Life saving people also in crisis many infected including CMO, two ACMOs, epidemic nodal

Corona in Ghazipur: जिंदगी बचाने वाले भी संकट में, सीएमओ, दो एसीएमओ, महामारी नोडल सहित कई हुए संक्रमित

Sun, 23 Aug 2020 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Aug 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Corona Update: Life saving people also in crisis many infected including CMO, two ACMOs, epidemic nodal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरल का संक्रमण स्वास्थ्य महकमे तक पहुंच चुका है। इससे मुख्य चिकित्साधिकारी समेत दर्जनभर स्वास्थ्यकर्मी जूझ रहे हैं। आम लोगों को सुरक्षित रखने और उनकी जिंदगी बचाने वाले आज खुद संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी, कोरोना महामारी के नोडल अधिकारी, कई चिकित्सक समेथ दर्जनभर कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने से जांच एवं अन्य कार्य प्रभावित होना तय है। अधिक संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने से महकमे में अफरा-तफरी व डर बना हुआ है।
विज्ञापन



जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले 85 फीसदी लोग ठीक हुए हैं, तो 21 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में कई घर उजड़ गए हैं। अब भी कई जिंदगियां कोविड सेंटर में सिसक रहीं हैं। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण लोग दहशत में हैं। जबकि कई पीड़ित परिवार बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। करीब 45 से अधिक सरकारी कर्मचारी इन दिनों कोरोना संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं। इनमें दर्जनभर पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जब कोरोना ने पैर जमाना शुरू किया था, तब प्रवासी लगातार महानगरों से अपने गांव आ रहे थे। कोरोना को रफ्तार देने में इनकी भूमिका रही है। प्रवासियों की माने तो लाकडाउन शुरु होने व महामारी फैलने के बाद काम धंधों पर ताला लग गमा। सब कुछ बंद होने के बाद अब एक ही रास्ता था अपने घर को लौटना।

अब बेरोजगारी व आर्थिक तंगी की वजह से फिर से वापस शिफ्ट होना चाहते हैं। 30 फीसदी लोग महानगरों में जा चुके हैं। घर रह कर आने के बाद से वो काफी तनाव में हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग अभी परिवार गांव में छोड़कर गए हैं।

कुछ लोग महानगरों में वापस नहीं जाना चाह रहे थे। लेकिन भुखमरी व घरवालों की जिद के बाद उन्होंने फिर से जाना जरूरी समझा। पैसे के अभाव में घर में रखे सामान कीमती आभूषण और दूसरी वस्तुएं भी धीरे-धीरे बिक चुकी हैं। लोग पूरी तरह से बिखर चुके हैं।

उधर जनपद में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए नगर सहित ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल कायम है। पहले से शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, उद्योग विभाग राजस्व विभाग के साथ ही अब स्वास्थ्य महकमा भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा, इलाज तथा जांच कहीं न कहीं प्रभावित होना तय है। अब देखना है कि स्वास्थ्य महकमा इस चुनौती का सामना कैसे करता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed