{"_id":"5eb033da0dda84314b04a461","slug":"ghazipur-12-year-old-child-drowned-while-bathing-in-pound-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : पोखरे में स्नान करते समय 12 वर्षीय बालक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : पोखरे में स्नान करते समय 12 वर्षीय बालक डूबा, मौत
Mon, 04 May 2020 08:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 May 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के खानपुर थानांतर्गत फरीदहां में सोमवार की शाम पोखरे में स्नान करते समय एक बालक की डूबकर मौत हो गई। फरीदहां गांव का निवासी 12 वर्षीय अरशद अपने पिता के साथ पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और धीरे-धीरे पानी के अंदर समाने लगा।
विज्ञापन
अरशद के पिता जमलाउद्दीन की नजर जब पुत्र पर पड़ी तो उसने अरशद को तत्काल बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की हुई मौत की खबर सुनते ही मां नफीसा दहाड़े मारकर रोने लगी। दो भाइयों में छोटा अरशद गांव के ही स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। खानपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि इस प्रकार के किसी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन