फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazals crazy revelry immersed in Kashi

गजलों के सुरूर में डूबे काशी के दीवाने

Sat, 26 Dec 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 26 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ghazals crazy revelry immersed in Kashi
उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन की गजलों के सुरूर और स्वरों की कशिश ने शुक्रवार की रात लोगों को दीवाना बना दिया। गजल गायकी की इस जानी मानी जोड़ी की झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। आकर्षण इतना था कि भीड़ उमड़ने की वजह से तमाम लोगों को खड़ा होने की जगह न मिलने की वजह से लौटना पड़ा। शाम-ए-गजल का यह आयोजन रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल गुप्त स्मृति संस्थान में स्वरांगना ललित कला केंद्र और सनबीम शिक्षण समूह के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
विज्ञापन



फूलों से सजे भव्य मंच पर शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद तो गजलों का शुरूर जब चढ़ने लगा तो लोग तालियों की बौछार के साथ महफिल को यादगार बनाने लगे। चल मेरे साथ ही चल/वो ऐ मेरी जाने गजल... से जब उन्होंने मिजाज बनाया तब तक महफिल में तिल रखने की जगह नहीं बची थी। लोग हॉल के बाहर धक्कामुक्की कर रहे थे। मैं हवा हूं नहीं वतन मेरा... मैं हवा हूं नहीं वतन मेरा...के बाद मौसम आएंगे जाएंगे हम तुमको भूल न पाएंगे... /बोल रहा था कल वो मुझसे... जैसी गजलों पर लोग झूमते रहे।
विज्ञापन


फरमाइश पर उन्होंने- तमाम शहर के रस्ते सजा दिए... और दर्द में डूबी है ए गजल...की प्रस्तुति की। इससे पहले दीपक मधोक ने हुसैन बंधुओं के साथ महफिल का उद्घाटन किया। अध्यक्षता स्वरांगना ललित कला केंद्र के अध्यक्ष प्रो. सीवी द्विवेदी ने की। इस मौके पर भारती मधोक, संगीत परिषद के अध्यक्ष विनय जैन, प्रफुल्ल चंद्र राय, तबला वादक अशोक पांडेय समेत तमाम लोग उपस्थित थे। संचालन प्रतिमा सिन्हा ने किया। धन्यवाद व्यक्त किया स्वरांगना के निदेशक सुरेंद्र मिश्र शीलू ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed