फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghats of Banaras will make different feeling after Beautification work facilities increased in terms of tourism

सुंदरीकरण: सुरसरि के सुरम्य तट पर अलग अहसास कराएंगे बनारस के घाट, पर्यटन के लिहाज से बढ़ाई जा रही हैं सुविधाएं

Mon, 11 Oct 2021 09:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Oct 2021 09:37 AM IST
सार

बनारस में संत रविदास घाट से खिड़किया घाट के बीच घाटों को नए कलेवर में ढाला जा रहा है। स्मार्ट सिटी, पर्यटन विभाग और काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद अलग-अलग घाटों पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ghats of Banaras will make different feeling after Beautification work facilities  increased in terms of tourism
ललिता घाट पर चल रहा काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरसरि के सुरम्य तट पर काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों का सम्मोहन ऐसा है कि सात समंदर पार रहने वाले बरबस ही खींचे चले आते हैं। प्राचीनता में नवीनता के समन्वय के साथ गंगा के यह खूबसूरत घाट देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अब अलग अहसास कराएंगे। संत रविदास घाट से खिड़किया घाट के बीच घाटों को नए कलेवर में ढाला जा रहा है। स्मार्ट सिटी, पर्यटन विभाग और काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद अलग-अलग घाटों पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि  घाटों के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। यहां पर्यटन सुविधाओं के साथ घाटों को प्राचीनता के साथ नवीन स्वरूप दिया जा रहा है। एक साल के अंदर इनका नया स्वरूप जनता को नजर आएगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


जलासेन और ललिता घाट होगा बाबा विश्वनाथ का द्वार
श्री काशी विश्वनाथ धाम का प्रवेश द्वार जलासेन घाट की भव्यता बढ़ाएगा। जलमार्ग से यात्रियों के बाबा के दर्शन पूजन की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। घाट पर रैंप, प्रवेश द्वार के अलावा आरती के लिए मंच तैयार कराया जा रहा है। सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन की गतिविधियों के लिए जलासेन घाट को आकार दिया जा रहा है।

जल्द मिलेगा खिड़किया घाट का लुत्फ

Ghats of Banaras will make different feeling after Beautification work facilities  increased in terms of tourism
खिड़किया घाट - फोटो : अमर उजाला

देश भर के पर्यटकों का प्रमुख केंद्र और विष्णु तीर्थ होने के कारण खिड़किया घाट  धार्मिक पर्यटन के अनुसार विकसित किया जा रहा है। खिड़किया घाट को पर्यटन के लिहाज से क्रूज व हैलीकाप्टर के संचालन का नया केंद्र बनाया जा रहा है। सीएनजी स्टेशन निर्माण के बाद अब यहीं से क्रूज के संचालन की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। घाट पर फूड प्लाजा, हैंडीक्राफ्ट मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही खिड़किया घाट पर अगले चरण में हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा। 

बढ़ेगा रविदास घाट का दायरा

Ghats of Banaras will make different feeling after Beautification work facilities  increased in terms of tourism
घाट - फोटो : अमर उजाला।

संत रविदास घाट पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। स्मार्ट सिटी और पर्यटन विभाग के सहयोग से जहां गंगा गैलरी बनाई जाएगी वहीं पर्यटकों के लिए सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। जल्द ही जिला प्रशासन रविदास घाट पर ढाई एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगा। इसके बाद यहां पर्यटक सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed