फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Getting sick before taking seven rounds

सात फेरे लेने से पहले लग जा रही चपत

Wed, 06 Oct 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Getting sick before taking seven rounds
ऑनलाइन साइट मेट्रामोनियल के जरिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं तो सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न हो कि सात फेरे के पहले ही दुल्हन आपकी नगदी और आभूषण लेकर फुर्र हो जाए। शहर में इस तरह की शिकायतें पुलिस उच्चाधिकारियों और साइबर सेल तक पहुंच रही हैं। जबकि कई मामले लोकलाज के चलते दब जा रहे हैं। नवरात्र के समय से ही मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होती है। ऐसे में ऑनलाइन साइटों पर वर व वधू की तलाश तेज हो गई है। इसी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी भी की जा रही है। कई मामले पुलि
विज्ञापन

केस-एक
बंगलुरू के एक चिकित्सक ने मेट्रोमोनियल साइट से अगस्त 2021 में पांडेयपुर की बताने वाली युवती से रिश्ता पक्का किया। दो बार बनारस आए और युवती से छावनी स्थित एक आइसक्रीम पार्लर में मुलाकात की। चिकित्सक ने उसे गोदौलिया स्थित एक शोरूम से डेढ़ लाख का आभूषण खरीदवाया और फिर लौट गए। युवती ने सितंबर में फिर चिकित्सक को बुलाया और युवती के कहने पर चिकित्सक ने भेलूपुर स्थित एक बैंक में गोल्ड लोन की 59 हजार की धनराशि चुकाकर जेवर मुक्त कराया। जब युवती ने पहड़िया स्थित अपार्टमेंट में 55 लाख का एक फ्लैट बुक कराने का दबाव बनाया तो चिकित्सक को शंका हुई। चिकित्सक ने बंगलुरू में फ्लैट लेने की बात कहते हुए नवरात्र में कोर्ट मैरिज की बात कहीं। इसके बाद से युवती गायब है। चिकित्सक ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में युवती के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

केस-दो
दूर संचार के एक रिटायर्ड अधिकारी ने तलाकशुदा पुत्र के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनवाया। शहर की एक युवती ने प्रोफाइल पर संपर्क किया और दोनों की बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में मुलाकात हुई। युवती से मिलकर प्रभावित हुए रिटायर्ड अधिकारी के पुत्र ने शादी का रिश्ता पक्का किया। इसके कुछ ही दिन बाद युवती को रथयात्रा से कीमती आभूषण दिलवाया। युवती ने बर्थडे के नाम पर महंगा फोन भी लिया। परिजनों से मुलाकात नहीं कराने और खरीदारी का दबाव बनाने वाली युवती की मांग बढ़ती गई तो युवक को शक हुआ। जब युवक ने विरोध जताया तो युवती एक रेस्टारेंट से गायब हुई तो फिर दोबारा नहीं मिली। लंका थाने पर यह मामला पिछले माह सितंबर में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलुरू के चिकित्सक का मामला संज्ञान में है। इसके जांच के लिए लालपुर-पांडेयपुर थाने को निर्देश दिया गया है। मेट्रोमोनियल साइट पर रिश्ता पक्का करते समय सावधानी बरतें। वर व वधू के परिजनों और एक दूसरे के बारे में पूरी जानकारी जरूर करें। शादी से पहले किसी भी तरह के लेनदेन से बचें। धोखा होने पर संबंधित थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।-सुभाष चंद्र दुबे, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed