{"_id":"5dda85998ebc3e55061a9814","slug":"geographic-and-wii-team-reached-banaras-to-check-plastic-in-ganga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा में प्लास्टिक की जांच करने बनारस पहुंची जियोग्रफिक और डब्ल्यूआईआई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में प्लास्टिक की जांच करने बनारस पहुंची जियोग्रफिक और डब्ल्यूआईआई की टीम
Sun, 24 Nov 2019 06:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 Nov 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
जियोग्राफिक टीम ने प्लास्टिक प्रदूषण के लिए गंगा के लिए नमूने।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक प्रदूषण की वैश्विक समस्या से निजात दिलाने के लिए नेशनल जियोग्राफिक की महिला नेतृत्व वाली टीम सी टू सोर्स गैजेंस मानसून के बाद खोजयात्रा के निकली है। शनिवार को खोजयात्रा टीम ने वाराणसी में गंगा नदी से प्लास्टिक के नमूने लिए।
विज्ञापन
जियोग्राफिक से जुड़ी जेना जेमबैक और हेथर कोल्डवे के अलावा डब्ल्यूआईआई की डा. रुचि बडोला, डा. एसए हुसैन रहे। 2575 किमी की गंगायात्रा के दौरान जगह-जगह पर प्लास्टिक प्रदूषण का स्तर पता करेगी और लोगों को जागरूक करेगी। प्लास्टिक से गंगा और सागर कैसे जुड़ती है इस पर अध्ययन कर जागरूकता फैलाएंगे और समाधान ढूंढेंगे।
विज्ञापन
भारतीय वन्य जीव संस्थान(डब्ल्यूआईआई) और नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी की ओर से बांगलादेश से गंगोत्री तक 11 जगहों से गंगाजल के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। इनमें गंगाजल के अलावा सिल्ट के नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश में तीन स्थानों के बाद यह टीम भारत में सात स्थानों से नमूने ले रही है। बनारस से पहले झारखंड में साहिबगंज, पटना में गंगाजल के नमूने ले चुकी है। इसके बाद कन्नौज, बुलंदशहर, ऋषिकेश और गंगोत्री के पास हर्षिल में नमूने लिए जाएंगे।