{"_id":"61ae5c5741071c6fe90cf69f","slug":"genome-sequencing-of-corona-infected-patients-started-report-awaited-varanasi-news-vns6264858151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मरीजों की जीनोम सिक्वेसिंग शुरू, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मरीजों की जीनोम सिक्वेसिंग शुरू, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच ही काशी में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिन में चार नए मरीज जिस तरह से मिले हैं, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच सोमवार को आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग शुरू हो गई है। यहां काशी में मिले चार संक्रमितों के साथ ही पिछले दिनों गाजीपुर में भी संक्रमित मिले चार मरीजों के सैंपल शामिल हैं।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। विदेश से आने वालों का अनिवार्य रूप से सैंपल लेने को कहा गया है। इस बीच जिले में मुंबई से आई महिला, चेन्नई से आने वाले मरीज और बीएचयू के डॉक्टर के साथ ही बिहार से आई महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके पहले चार मरीज गाजीपुर में मिले थे। बीएचयू एमआरयू लैब की प्रभारी प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि आठ सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए लगाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि इनमें ओमिक्रॉन वैरियंट हैं कि नहीं। फिलहाल लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहने की जरूरत है।
दो महिलाओं में डेंगू की पुष्टि, 227 पहुंचा आंकड़ा
जिले में कोरोना के साथ ही डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दो महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है, इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 227 पहुंच गया है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि इसमें आराजीलाइन निवासी 30 वर्षीय और घसियारीटोला में 50 वर्षीय महिला की डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उधर अस्पतालों में 13 मरीज भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है।