यूपी: हर गांव में बनेगी गौशाला, कर्मचारी हर दिन करेंगे देखभाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के सभी गांव में एक-एक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही कर्मचारी नियमित देखभाल भी करेंगे। पहले से बने गो आश्रय स्थलों का जीर्णोद्धार भी एक सप्ताह के भीतर करा लिया जाएगा।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में गो आश्रय स्थलों से जुड़ी मीटिंग में गायों की देखभाल सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत में कम से कम एक एक गौशाला का निर्माण ग्राम पंचायत सचिव कराएंगे।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने सचिवों को फटकार लगाते हुए उन्हें आरोप पत्र देने और और बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम सजोई गो आश्रय स्थल में गायों के लिए खड़ंजा और सेड का कार्य एक सप्ताह में पूरा कराए जाने, और उसमें रखी गई गायों की स्थिति दयनीय होने पर जिलाधिकारी ने वहां सचिव को निलंबित करते हुए संबंधित वेटरनरी अफसर वेटरनरी अफसर को चार्ज शीट देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने काम में लापरवाही को देखते हुए पैक्सफेड के संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को भी चार्जशीट देने और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को भी चेतावनी दी। इसके अलावा पशुओं के लिए चारा उगाने का कार्य में भी शिथिलता बरतने पर 1 सप्ताह के भीतर काम कराने और भूसा के भंडारण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि हर ब्लॉक में कांजी हाउस का निर्माण होगा और मृत पशुओं के निस्तारण का कार्य भी एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में ना डालने संबंधित पशुपालन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया।