फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gate and Park in JD of Bihar-UP Fourlane

बिहार-यूपी फोरलेन की जद में गेट व पार्क

Fri, 10 Jun 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gate and Park in JD of Bihar-UP Fourlane
भरौली चौराहे पर बना गेट। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। यूपी-बिहार को फोरलेन से कनेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कार्यदायी संस्था की ओर से भरौली चौराहे पर बनने वाले फोरलेन के लिए मार्किंग की गई है। मार्किंग की जद में सीमा पर 25 वर्ष पहले लाखों की लागत से बने गेट का एक पाया आने से गेट ध्वस्त किया जाएगा। इसके साथ ही चौराहे पर बना स्वामी सहजानंद सरस्वती पार्क का भी उत्तरी हिस्सा टूटना तय है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले बिहार प्रांत के कोईलवर में सिक्स लेन पुल का उद्घाटन होने के बाद बिहार को यूपी से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। जिले के भरौली व बिहार के बक्सर के बीच गंगा में बन रहे नए पुल के निर्माण का कार्य जहां जोरों पर है वहीं दूसरी ओर पुल के एप्रोच को कार्य भी तेजी से चल रहा है। एनएचएआई बक्सर के अधिकारियों के अनुसार पुल इस वर्ष के अंत तक बन कर तैयार हो जाएगा और आवागमन भी शुरु हो जाएगा। इसके बाद पुराना पुल जो भारी वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित है उसे मरम्मत कर दुरुस्त किया जाएगा। बक्सर को हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्प्रेस से जोड़ने के लिए भरौली होते हुए फोरलेन लिंक रोड बनने हैं। इसको लेकर भी प्रकिया तेज हो गई है। एनएचएआई की ओर से भरौली चौराहा पर चिह्नांकन कर दिया गया है। चिह्नांकन में करीब 25 वर्ष पहले यूपी-बिहार की सीमा पर बने लोहे के गेट का उत्तरी पाया भी आ गया है। इतना ही नहीं चौराहा पर बना स्वामी सहजानंद पार्क उत्तरी ओर का एक तिहाई हिस्सा भी फोरलेन मार्ग की जद में आ रहा है। इसके अलावा भरौली चौराहा पर यूपीडा की ओर से पूर्वांचल एक्सप्रेस को लेकर बोर्ड भी लगा दिया गया है। बताया जाता है कि बक्सर को भरौली होते हुए हैदरिया स्थिय्त पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने के कुल 21 किमी लंबा फोरलेन लिंक रोड बनेगा। इसमें बक्सर से भरौली की दूरी दो किमी व भरौली से हैदरिया की दूरी 19 किमी है। यह फोरलेन लिंक रोड एनएच 31 से करीब 800 मीटर की दूूरी पर एनएच के समानांतर होगी जो कोटवां नारायणपुर, सलारपुर होते हुए हैदरिया तक जाएगी।
विज्ञापन

25 वर्ष पहले 24 लाख से बना था विशाल लोहे का गेट
बलिया। वर्ष 1997 में प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती बनीं। उन्होंने प्रदेश प्रांतीय सीमाओं पर विशाल लोहे का गेट बनाने का निर्देश दिया। शासन की ओर से इस गेट के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को देते हुए प्रति गेट 24 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई। इसके तहत लोहे का करीब 28 फुट चौड़ा व 45 फुट ऊंचा विशाल गेट का निर्माण प्रांतीय सीमा भरौली में कराया गया। इस गेट में दो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 वर्ष पहले अस्तित्व में आया स्वामी सहजानंद पार्क
बलिया। वर्ष 1991 तक भरौली चौराहा पर केवल मिट्टी का गोलाकार बनाया गया था जिसके चारो तरफ पक्की सड़क थी। 1991 विधान सभा चुनाव में इस स्थान को स्वामी सहजानंद पार्क बनाने व स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग जोर-शोर से उठी। चुनाव के बाद तत्कालीन विधायक सुधीर राय ने इस मांग को पूरा किया और प्रतिमा का अनावरण घोसी लोक सभा के तत्कालीन सांसद कल्पनाथ राय ने किया। 1993 तक पार्क पूरी तरह अस्तित्व में आ गया। इसके बाद से कई बार लाखों रुपये खर्च कर इसका सुंदरीकरण कराया गया।भ करीब दो वर्ष पहले भी लाखों की धनराशि से पार्क का मरम्मत व सुंदरीकरण किया गया था।

बक्सर से हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक फोरलेन लिंक रोड बनना है। इसके लिए कार्य जारी है और गंगा पर नए पुल का निर्माण भी हो रहा है। पुराने पुल को मरम्मत कर चालू कराया जाना है। लिंक रोड के लिए चिह्नांकन का कार्य भी चल रहा है।
- आरके तिवारी, अभियंता एनएचएआई, बक्सर, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed