{"_id":"66dc4ceb6ff80f7fbf053a83","slug":"gas-agency-trolley-driver-crushed-school-bus-death-uproar-the-road-demand-for-compensation-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गैस एजेंसी के ट्रॉली चालक को स्कूली बस ने कुचला, मौत, सड़क पर हंगामा; मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गैस एजेंसी के ट्रॉली चालक को स्कूली बस ने कुचला, मौत, सड़क पर हंगामा; मुआवजे की मांग
Sat, 07 Sep 2024 06:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:24 PM IST
सार
Varanasi News: ट्रॉली चालक की मौत की सूचना पाकर मौके पर लालपुर-पांडेयपुर थाना की पुलिस भी पहुंच गई। यहां पर लोग मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाना पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अन्तर्गत बेलवा बाबा लमही के पास हनुमान गैस एजेंसी का ट्रॉली मैन की दोपहर साईकिल से अपने घर गोईठहा गांव में जा रहा था। इसी दौरान प्राइवेट स्कूल की एक बस से कुचल जाने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने प्रबंधक से मुआवजे की मांग करते हुए लालपुर पुलिस चौकी के पास सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
बेगूसराय बिहार निवासी सुरेन्द्र राय (43) हनुमान गैस एजेंसी (तेलियाबाग) का ट्रॉली मैन था। गैस वितरण का पैसा जमा करने तेलियाबाग एजेंसी पर जमा करके अपने घर गोईठहा साईकिल से जा रहा था। प्राइवेट स्कूल की बस तेजी से रिंग रोड की ओर से पाण्डेयपुर की ओर जा रही थी। बेलवाबाबा लमही के पास सुरेन्द्र को कूचल दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर लालपुर-पाण्डेयपुर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दीनदयाल हॉस्पिटल शवगृह भेजा। सुरेन्द्र की पत्नी बबिता व दो बेटी व दो बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक एसीपी कैंट स्कूल प्रबंधक व परिजनों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन