फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gas agency trolley driver crushed school bus death uproar the road demand for compensation

Varanasi News: गैस एजेंसी के ट्रॉली चालक को स्कूली बस ने कुचला, मौत, सड़क पर हंगामा; मुआवजे की मांग

Sat, 07 Sep 2024 06:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

Varanasi News: ट्रॉली चालक की मौत की सूचना पाकर मौके पर लालपुर-पांडेयपुर थाना की पुलिस भी पहुंच गई। यहां पर लोग मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
Gas agency trolley driver crushed school bus death uproar the road demand for compensation
लालपुर-पांडेयपुर थाना पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अन्तर्गत बेलवा बाबा लमही के पास हनुमान गैस एजेंसी का ट्रॉली मैन की दोपहर साईकिल से अपने घर गोईठहा गांव में जा रहा था। इसी दौरान प्राइवेट स्कूल की एक बस से कुचल जाने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने प्रबंधक से मुआवजे की मांग करते हुए लालपुर पुलिस चौकी के पास सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन


बेगूसराय बिहार निवासी सुरेन्द्र राय (43) हनुमान गैस एजेंसी (तेलियाबाग) का ट्रॉली मैन था। गैस वितरण का पैसा जमा करने तेलियाबाग एजेंसी पर जमा करके अपने घर गोईठहा साईकिल से जा रहा था। प्राइवेट स्कूल की बस तेजी से रिंग रोड की ओर से पाण्डेयपुर की ओर जा रही थी। बेलवाबाबा लमही के पास सुरेन्द्र को कूचल दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर लालपुर-पाण्डेयपुर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दीनदयाल हॉस्पिटल शवगृह भेजा। सुरेन्द्र की पत्नी बबिता व दो बेटी व दो बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक एसीपी कैंट स्कूल प्रबंधक व परिजनों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed