फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Garments of G20 countries being prepared from Khadi

Varanasi News: खादी से तैयार हो रहे जी20 देशों के प्रतिनिधियों के परिधान

Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Garments of G20 countries being prepared from Khadi
फोटो
विज्ञापन

खादी से तैयार हो रहे जी20 देशों के प्रतिनिधियों के परिधान
केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट कार्यशाला का शुभारंभ
अगले महीने इन्हीं परिधानों को पहनकर रैंप पर उतरेंगे प्रतिभागी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जी20 सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों के प्रतिनिधियों के परिधान काशी में तैयार होंगे। इसे बनाने में खादी के कपड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है। काशी में 17 से 24 अगस्त के बीच जी20 सम्मेलन होंगे।

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में आयोजित जी20 भारतम् कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट (फैशन शो) कार्यशाला की बुधवार को शुरुआत हो गई है। इसमें शिक्षण संस्थानों के 60 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। सात दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागी 20 अलग-अलग देशों के परिधानों पर आकर्षक डिजाइन तैयार करेंगे, जो मुख्य रूप से खादी कपड़ों पर बनाए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय के कला शिक्षक और कार्यक्रम क्यूरेटर कौशलेश कुमार ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत, इको फ्रेंडली, लोकल टू वोकल को बढ़ावा देना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि दो चरणों में होने वाले आयोजन के पहले चरण में कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। अगस्त के पहले सप्ताह में इन्हीं कपड़ों को पहनकर विद्याथीZ रैंप वॉक करेंगे। इस मौके पर रागेश्री प्रकाश, रागिनी सिंह, आरती अरोड़ा, शोमिता कर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed