फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Garbage reverse vending machine will installed at 40 places in varanasi operational after assembly elections

वाराणसी: शहर में 40 स्थानों पर लगेगी कूड़ा डालो उपहार पाओ मशीन, विधानसभा चुनाव बाद चालू होगी

Sun, 06 Feb 2022 03:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Feb 2022 03:02 PM IST
सार

वाराणसी शहर के 40 स्थानों पर स्वचालित रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त ने डिक्की के संस्थापक और अपने विभाग से एग्रीमेंट तैयार करने का निर्देश दे दिया है। 

विज्ञापन
Garbage reverse vending machine will  installed at 40 places in varanasi operational after assembly elections
कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव बाद वाराणसी में कूड़ा डालो उपहार पाओ मशीन लगाई जाएगी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया काशी को स्वच्छ बनाने की तरफ यह बेहतर कदम होगा, इसे आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में स्थान को चिंहित करने के लिए बोल दिया गया है। मशीन उनकी रहेगी, उसे स्थान और बिजली नगर निगम की तरफ से दिया जाएगा।

विज्ञापन


डिक्की (दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) और सिडबी (स्माल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया) के संयुक्त प्रयास से वाराणसी शहर के 40 स्थानों पर स्वचालित रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त ने डिक्की के संस्थापक और अपने विभाग से एग्रीमेंट तैयार करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन


डिक्की के संस्थापक डॉ. मिलिंद कांबले ने बताया कि वाराणसी के अलावा प्रयागराज, अयोध्या और गोरखपुर में भी यह योजना शुरू की जाएगी। मशीन में खाली बोतल डालने पर यह उसे 15 टुकड़ों में बांट देता है। जिसे दोबारा प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन एक बार में 25 किलोग्राम तक पानी की खाली बोतलों को क्रश करेगी। इसमें 25 किलोग्राम का एक डस्टबिन लगाया गया है। वाईफाई सुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed