फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangster on 12 vicious miscreants in Bhadohi up

भदोही में 12 शातिर बदमाशों पर लगा गैंगेस्टर, दीपक के बाद पुलिस के हाथ नहीं लगे इनामी अपराधी

Tue, 14 Jul 2020 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Gangster on 12 vicious miscreants in Bhadohi up
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

पुलिस ने पखवारे भर के अंदर भदोही जिले में 12 शातिर बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की। इसमें भदोही लूटकांड में शामिल बदमाशों संग एटीएम जालसाज और शराब तस्कर शामिल हैं। ऑपरेशन क्लीन की शुरुआत पुलिस ने सुरियावां के चकियां में 50 हजार के इनामी दीपक गुप्ता को ढेर करने के साथ की।

विज्ञापन

उसके बाद डी-5 गैंग के अप्पू भाट पर कार्रवाई की। स्वॉट और थानों को अलर्ट किया जा चुका है। मुख्तार गैंग के एक शूटर की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एक और आरोपी भी पुलिस को चकमा दे रहा है। सूत्रों के अनुसार वकील की लोकेशन प्रयागराज, भदोही और मिर्जापुर में मिली है लेकिन पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एटीएम में जालसाजी कर उपभोक्ताओं की गाढ़ी कमाई निकालने वाले छह जालसाजों पर गैंगेस्टर लगाया। एक शराब तस्कर और भदोही लूटकांड के आरोपी एक ग्राम प्रधान समेत चार पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि पखवारे भर में 12 बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थानों से बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए कहा गया है। आगे भी गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि जिले में सौ से अधिक बदमाश गैंगेस्टर में निरुद्ध हैं। इसमें कई जेल के अंदर हैं तो कई वृद्ध हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed