Ganga Yatra: खिड़किया घाट से रामनगर तक काशी के जल में चलेगी गंगा यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन बुधवार को बैठक की। गंगा यात्रा 28 जनवरी को पूर्वाह्न 11.30 बजे गाजीपुर की ओर से सड़क मार्ग से ग्राम रजवाड़ी से प्रवेश करेगी। यात्रा का रजवाड़ी व चिरईगांव के संदहा तिराहा पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत होगा।
चिरईगांव से यात्रा सड़क मार्ग से राजघाट पहुंचेगी। 28 जनवरी को ही दोपहर में गंगा की प्रति जनचेतना के लिए जनसभा होगी। शाम को गंगा यात्रा में आए अतिथि दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे।
रात्रि विश्राम के बाद 29 जनवरी को सुबह अस्सी घाट पर गंगा अर्चन होगा। इसके बाद खिड़कियां घाट से रामनगर तक गंगा में जल यात्रा कर गंगा यात्रा रामनगर पहुंचेगी। रामनगर में प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह जनसभा होगी। इसके बाद गंगा यात्रा नेशनल हाईवे मार्ग से होते हुए चुनार की ओर रवाना होगी। सीमावर्ती गांव खरी चौराहा व बछाव में भी मानव श्रृंखला बनाकर स्वागत किया जाएगा।
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बैठक में बताया कि चोलापुर, चिरईगांव एवं काशी विद्यापीठ विकास खंडों में गंगा के किनारे 44 ग्राम सभाओं को चिह्नित किया गया है। इन ग्राम सभाओं में पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कृषि आदि विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम कराया जाएगा।
ग्राम सभाओं में ग्राम चौपाल, पशु आरोग्य मेला और 150-150 पौधारोपण भी किया जाएगा। इन गंगा गांवों में गंगा नर्सरी भी विकसित किए जाएंगे। मुस्तफाबाद एवं डोमरी में पंचवटी पार्क (गंगा मैदान) बनाया जा रहा है, जिसमें पाथवे, ओपन जिम एवं आकर्षक वृक्षारोपण होंगे। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने यात्रा के दौरान गंगा यात्रियों के नावों को आकर्षक ढंग से सजाने का निर्देश दिया।