{"_id":"62c14923bd5b8a56ac7a3269","slug":"ganga-water-level-rising-by-three-centimeters-every-hour-in-varanasi-due-to-rain-on-mountains-in-monsoon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ganga Water Level: वाराणसी में हर घंटे तीन सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, पहाड़ों पर हो रही बारिश से बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Water Level: वाराणसी में हर घंटे तीन सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, पहाड़ों पर हो रही बारिश से बढ़ा जलस्तर
Sun, 03 Jul 2022 01:15 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:15 PM IST
सार
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश से पहाड़ी नदियों का पानी गंगा में आने के कारण जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
वाराणसी: गंगा में नौकायन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून सक्रिय होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 59.91 मीटर दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण जलस्तर में पिछले 24 घंटे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश से पहाड़ी नदियों का पानी गंगा में आने के कारण जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, अब तक यह इजाफा मामूली है। तटबंधों या तटवर्ती इलाके अभी प्रभावित नहीं हो रहे हैं। गंगा घाट पर मौजूद रहने वाले नाविकों ने बताया कि इस मौसम में ऐसे ही गंगा बढ़ती-घटती रहती है।
विज्ञापन
सावन और भादो में गंगा के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि होने लगती है। जिस वजह से बाढ़ का खतरा भी बन जाता है। वाराणसी में अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ 1978 में आई थी। उस समय गंगा का जलस्तर 73.90 मीटर पहुंच गया था। इसे वाराणसी में बाढ़ का उच्चतम बिंदु माना जाता है। 2013 में 72.63 मीटर और 2016 में 72.56 मीटर तक गंगा का जलस्तर पहुंचा था। 2019 में भी खतरे का निशान पार कर गंगा का जलस्तर 71.46 मीटर तक पहुंचा था।
विज्ञापन