फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level increasing continuously in Varanasi Police Commissioner said Flood relief team alert

Ganga Water Level: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पुलिस आयुक्त बोले- बाढ़ राहत दल सतर्क रहें

Fri, 22 Jul 2022 03:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Jul 2022 03:55 PM IST
सार

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 61.6 मीटर था। जलस्तर में बढ़ाव के कारण बनारस में कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन
Ganga Water Level increasing continuously in Varanasi Police Commissioner said Flood relief team alert
कैंप कार्यालय पर बैठक करते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दो दिन से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ते रहने के कारण वाराणसी में कई प्रमुख घाटों का आपस में संपर्क टूट चुका है। वहीं तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है। सिंधिया घाट स्थित रत्नेश्वर महादेव का मंदिर गुरुवार देर शाम को जलमग्न हो गया।  केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 61.6 मीटर था।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने आगामी त्योहारों एवं गंगा के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत बाढ़ राहत दल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कैंप कार्यालय पर पीएसी के कंपनी कमांडर, सहायक सेनानायक तथा 34वीं वाहिनी के सेनानायक के साथ बैठक की। पीएसी के जवानों के व्यवस्थापन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। 

विज्ञापन

गंगा आरती और शवदाह स्थलों में हो सकता है बदलाव

बीते 40 घंटों में पानी करीब दो मीटर बढ़ गया है और बढ़ाव जारी है। गंगा के पानी का रंग भी मटमैला हो चुका है। शीतला घाट के आरती स्थल तक गंगा पहुंच चुकी हैं। गंगा आरती का स्थान भी अब बदलकर ऊंचे स्थान पर करने की तैयारी है। जिला प्रशासन ने शाम के बाद नौकाविहार पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga Water Level increasing continuously in Varanasi Police Commissioner said Flood relief team alert
लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

गंगा का जलस्तर 70.262 मीटर पर चेतावनी और खतरा बिंदु 71.262 मीटर तक है। जबकि शुक्रवार को 61.6 मीटर पर गंगा का जलस्तर दर्ज किया गया है। इस समय 10.00 मिमी पर गंगा का जलस्तर बढ़ाव पर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले चौबीस घंटों में काशी में एक मीटर से अधिक जलस्तर बढ़ेगा। गंगा में बढ़ाव को देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed