{"_id":"62d8f121303ec1634f614edf","slug":"ganga-water-level-in-varanasi-increased-by-more-than-one-meter-in-last-24-hours-many-ghats-lost-contact","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ganga Water Level: वाराणसी में 24 घंटे में एक मीटर से ज्यादा बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई घाटों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Water Level: वाराणसी में 24 घंटे में एक मीटर से ज्यादा बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई घाटों का संपर्क टूटा
Thu, 21 Jul 2022 11:54 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:54 AM IST
सार
मानसून सक्रिय होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में प्रति घंटा चार सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ललिता घाट के सामने गंगा का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। वाराणसी में बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर एक मीटर से ज्यादा बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 61.4 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में बढ़ाव के कारण बनारस में कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट समेत सभी घाटों की निचली सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। दो दिन पहले जहां गंगा के बढ़ने की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा थी, वहीं पिछले 24 घंटे से गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी चिंता जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए
फिलहाल गंगा अभी चेतावनी बिंदु से लगभग 10 मीटर नीचे हैं। वहीं सावन के मद्देनजर घाटों पर चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं और बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने की अपील की गई है। फाफामऊ, मिर्जापुर और गाजीपुर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। अचानक पानी बढ़ने से जल पुलिस और एनडीआरएफ ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन