फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water level continues to risees Doubts on Dev Deepawali and Chhath Puja in Varanasi

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी: वाराणसी में देव दीपावली और छठ पूजा पर संशय, इस साल तीसरी बार घाटों का संपर्क टूटा

Sun, 31 Oct 2021 01:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Oct 2021 01:16 AM IST
सार

गंगा के जलस्तर में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी के कारण अभी तक देव दीपावली की तैयारियां भी शुरू नहीं हो सकी हैं। अगर यही हाल रहा तो इस साल देव दीपावली के आयोजनों को सीमित करना पड़ जाएगा।

विज्ञापन
Ganga Water level continues to risees Doubts on Dev Deepawali and Chhath Puja in Varanasi
अस्सी घाट की सीढ़ी पर चढ़ा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। बनारस में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से जहां नाविकों को चिंता सता रही है, वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी परेशान हैं। वहीं छठ पर्व का आयोजन करने वाले तथा देव दीपावली के आयोजकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। अस्सी से राजघाट के बीच साल में तीसरी बार घाटों का संपर्क समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) के अनुसार शनिवार को सुबह से ही गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.96 मीटर दर्ज किया गया। शाम पांच बजे से गंगा के जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही थी।
विज्ञापन


वहीं देव दीपावली और छठ के आयोजनों पर भी अब संशय के बादल मंडराने लगे हैं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि गंगा के जलस्तर में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी के कारण अभी तक देव दीपावली की तैयारियां भी शुरू नहीं हो सकी हैं। अगर गंगा का यही हाल रहा तो इस साल देव दीपावली के आयोजनों को सीमित करना पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अन्न-धन की देवी का सज गया दरबार, भोग को तैयार करने के लिए काम कर रहे 75 कारीगर

कार्तिक मास में लंबे समय बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ाव

वहीं गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमन दुबे ने बताया कि कार्तिक मास में लंबे समय बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ाव देखा जा रहा है। जलस्तर में कमी नहीं हुई तो छठ पूजन और देवदीपावली के आयोजनों पर संशय की स्थिति बनी हुई है। देव दीपावली 18 नवंबर को है। 
पढ़ेंः मिशन 2022 को धार देने वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

फिर हो सकता है पलायन

शहरी और ग्रामीण इलाकों के तटवर्ती क्षेत्रों में पानी बढ़ने लगा है। फिलहाल वाराणसी के गंगातट के घाटों का आपसी संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के कारण वरुणा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। गंगा का जलस्तर अगर फिर 66 मीटर पर पहुंचा तो निचले इलाकों में रहने वालों को फिर घर छोड़ने की नौबत आ सकती है। गंगा की स्थिति पर जिला प्रशासन और एनडीआरएफ के साथ ही साथ जल पुलिस भी अलर्ट है।
पढ़ेंः 325 साल में पहली बार खुले मैदान में होंगे भगवान धनवंतरि के दर्शन, काशी में है देश की इकलौती प्रतिमा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed