वाराणसी सहित कई जिलों में गंगा स्थिर, बलिया में लाल निशान के ऊपर बह रहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया में गंगा लाल निशान के ऊपर हैं। तो वहीं वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर रहने से गाजीपुर में भी जलस्तर स्थिर हो गया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह पांच बजे से ही स्थिर है, लेकिन दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। गाजीपुर और बलिया दोनों जिलों में सौ से अधिक गांव पानी से घिरे हैं। फसल डूब गई हैं। वाराणसी समेत, गाजीपुर, चंदौली में गंगा स्थिर, और मिर्जापुर-भदोही में घटाव हो रहा है।
बलिया में गंगा के लाल निशान पार होते ही दक्षिण तरफ बसे आठ गांव पानी से घिर गए हैं। खड़ी फसल भी डूब गई है। जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव बना है। लालगंज क्षेत्र के शिवपुर घाट के पास बहुआरा और टीका सेमरिया मौजे की करीब 10 बीघे कृषि योग्य भूमि गंगा में समाहित हो गई। गाजीपुर में गंगा लाल निशान के करीब पहुंच गई हैं।
ये भी पढ़ें : एक घर में दो की मौत से हड़कंप, जेठ ने फांसी लगाकर जान दी, छोटे भाई की पत्नी की गला रेतकर हत्या
यहां खतरे का निशान 63.105 मीटर है, जबकि शाम छह बजे गंगा 62.995 मीटर पर पहुंच गई थी। जिले में सौ से अधिक गांव पानी से घिरे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर सुबह पांच बजे 69.97 था। इसके बाद से यह स्थिर हो गया है। हालांकि हथिनि बैराज से छोड़े गए पानी का असर करीब 48 घंटे बाद काशी में दिखेगा। चंदौली में भी गंगा स्थिर हैं, जबकि मिर्जापुर और भदोही में गंगा का पानी घट रहा है। आजमगढ़ में घाघरा का पानी भी घट रहा है।
चारा लाने गया युवक बाढ़ में डूबा :
बलिया जिले के बैरिया के शुभनथही गांव निवासी आशीष वर्मा (18) की बुधवार को बीएसटी बंधे के बाहर गांव के सामने गंगा के बाढ़ में डूब गया। आशीष बाढ़ का पानी पार कर चारा काटने के लिए खेत में जा रहा था। ग्रामीणों ने घंटों प्रयास के बाद आशीष को बाहर निकाला और सोनबरसा अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें : पुलिस से अपने दोस्तों को छुड़ाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा शिव सेना कार्यकर्ता, घंटों चला तमाशा
मिर्जापुर-चंदौली में गंगा की स्थिति :
मिर्जापुर में मंगलवार को गंगा का जलस्तर 75. 530 मीटर था जबकि बुधवार को दोपहर तीन बजे यह 75. 470 मीटर पर पहुंच गया। एडीएम यूपी सिंह ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। गंगा का जलस्तर अब घटाव पर है। चंदौली में गांगा का जल स्तर स्थिर है। बुधवार को जल स्तर 69.97 मीटर रहा जो खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है।