{"_id":"611b849e5422a45d786529cd","slug":"ganga-view-gallery-built-at-mandir-chowk-devotees-could-see-ganga-and-kashi-vishwanath-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काशीपुराधिपति की चौखट से आस्था की साक्षी बनेंगी गंगा, मंदिर चौक पर बनाई जाएगी गंगा व्यू गैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काशीपुराधिपति की चौखट से आस्था की साक्षी बनेंगी गंगा, मंदिर चौक पर बनाई जाएगी गंगा व्यू गैलरी
Tue, 17 Aug 2021 04:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Aug 2021 04:26 PM IST
सार
गंगा व्यू गैलरी बनने के बाद श्रद्धालु बाबा दरबार के साथ गंगा के भी दर्शन कर सकेंगे। जलासेन घाट पर भी एक गैलरी बनाई जा रही है, जहां गंगा की अविरल धारा को निहार सकेंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वेश्वर महादेव और पतित पावनी गंगा के एक साथ दर्शन का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। मंदिर चौक पर बनने वाली गंगा व्यू गैलरी पर खडे़ होकर बाबा विश्वनाथ के भक्त अपने आराध्य की अर्चना के दौरान गंगा को निहार सकेंगे। जलासेन और मणिकर्णिका के बीच बनने वाले भव्य द्वार से गंगा स्नान कर मंदिर के लिए प्रवेश करने वाले भक्त काशी विश्वनाथ धाम के मध्य स्थित मंदिर चौक से काशीपुराधिपति के चौखट के साथ गंगा के भी साक्षात दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
करीब 50 हजार वर्गमीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ धाम में गंगा व्यू गैलरी भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ करेगी। मंदिर चौक पर करीब 10 वर्गमीटर में तैयार होने वाली गंगा व्यू गैलरी ऐसी जगह होगी, जहां से उन्हें एक तरफ बाबा विश्वनाथ का दरबार दिखेगा तो दूसरी तरफ गंगा की अविरल धारा होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही जलासेन घाट के ऊपरी हिस्से पर भी एक गंगा व्यूइंग गैलरी तैयार की जा रही है। 12 सौ वर्गमीटर में तैयार हो रही इस गैलरी से भक्त गंगा की लहरों को निहार सकेंगे। यहां फूड कोर्ट के साथ ही भक्तों को गंगा की लहरों को देखने के लिए प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन