फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga

गंगा में प्रदूषण हुआ कम, ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ी

Sat, 14 Nov 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
ganga
वाराणसी। मोक्षदायिनी गंगा के प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। काशी में गंगा का पानी न सिर्फ साफ हुआ है बल्कि उसमें आक्सीजन की मात्रा भी बढ़ गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा पिछले महीने लिए गए आंकड़ों के अनुसार गंगा में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ी है। बरसात के बाद पहली बार ऐसा है जो गंगा में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। इसके पहले लॉकडाउन में गंगाजल की गुणवत्ता में सुधार हुआ था।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जो गंगाजल का सैंपल लिया था उसके आंकड़ों ने जल विज्ञानियों में उत्साह भर दिया है। क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर को गंगा में घुलनशील आक्सीजन की मात्रा 6.8 मिलीग्राम प्रति लीटर था। 11 नवंबर को गंगाजल के नमूनों की जांच में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा 8.6 मिलीग्राम प्रतिलीटर हो गई है। इसके पीछे गंगा में प्रदूषक तत्वों का कम होना है। गंगा में सीवेज गिरने की मात्रा में भारी कमी आई है। बरसात के दौरान गंगा में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा 6 मिलीग्राम प्रतिलीटर दर्ज की गई थी। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा के किनारे चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का असर अब नजर आ रहा है। गंगा में घुलनशील आक्सीजन की मात्रा बढ़ने से जलीय जीव जंतुओं की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

घुलनशील आक्सीजन की मात्रा जलीय जीवों के लिए बेहतर
छह मार्च को लिए गए गंगा जल के आंकड़ों में नगवां नाले के पास घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा 3.8 और तुलसीघाट पर 6.8 मिलीग्राम प्रतिलीटर थी। वहीं लॉकडाउन के बाद चार अप्रैल को नगवां नाले के पास घुलनशील ऑक्सीजन 6.8 और तुलसीघाट पर 7.2 मिलीग्राम प्रति लीटर हो गई। गंगा में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा पांच मिलीग्राम प्रति लीटर अच्छा माना जाता है। किसी नदी झील या तालाब में डिजाल्वड आक्सीजन की मात्रा से वहां के पानी की गुणवत्ता की जांच की जाती है। बेहतर डिजाल्व्ड आक्सीजन वाला पानी जलीय जीव जंतुओं के लिए बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में है प्राकृतिक क्लिनजिंग मैकेनिज्म
संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्रा ने बताया कि गंगा के पानी में प्राकृतिक क्लिनजिंग मैकेनिज्म है। घुलनशील आक्सीजन बढ़ने से जलीय जीवों की संख्या बढ़ेगी। इससे पता चला है कि केमिकल एलीमेंट और सीवेज सिस्टम को बंद कर दें तो गंगा शतप्रतिशत साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed