फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Pushkar Kumbh varanasi again witnesses union of North and South

गंगा पुष्कर कुंभ: उत्तर और दक्षिण के मिलन का फिर से साक्षी बना बनारस, बाबा दरबार में लगी लंबी कतार

Sat, 22 Apr 2023 10:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Apr 2023 10:41 PM IST
सार

काशी में शनिवार को  दक्षिण भारतीय समुदाय का गंगा पुष्कर महोत्सव विधि-विधान से आरंभ हुआ। गंगा के तट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति, पापों से मुक्ति और सौभाग्य की कामना से दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान आरंभ किए। 

विज्ञापन
Ganga Pushkar Kumbh varanasi again witnesses union of North and South
गंगा पुष्कर कुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में उत्तरवाहिनी का किनारा उत्तर और दक्षिण के मिलन का फिर से साक्षी बना। बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ ही गंगा पुष्कर कुंभ महोत्सव गंगा के तट पर आरंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने पहले ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान किया और इसके बाद काशीपुराधिपति का ध्यान किया।

विज्ञापन


अस्सी से दशाश्वमेध घाट के बीच श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की निमित्त अनुष्ठान किए और इसके बाद शहर के मंदिरों की परिक्रमा आरंभ हो गई। शनिवार को काशी में दक्षिण भारतीय समुदाय का गंगा पुष्कर महोत्सव विधि-विधान से आरंभ हुआ। गंगा के तट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति, पापों से मुक्ति और सौभाग्य की कामना से दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान आरंभ किए।

विज्ञापन

गंगा आरती में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पार्थिव शिवलिंग स्थापित करने के साथ ही रुद्राभिषेक, रुद्री पाठ और पूजन की प्रक्रिया भी अनवरत शुरू हो गई। हनुमान घाट, मानसरोवर घाट, चौकी घाट, शंकराचार्य घाट, केदारघाट, पंचगंगा, मणिकर्णिका और दशाश्वमेध घाट पर स्नान, दान, तर्पण और पूजन के अनुष्ठान चलते रहे। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबा कालभैरव, बिंदुमाधव, मां विशालाक्षी, दुर्गाकुंड, संकटमोचन समेत शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। शाम को गंगा घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी श्रद्धालुओं की भारी संख्या रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सजदे में हर सिर, ज्ञानवापी से आजमगढ़ के जामा मस्जिद तक...तस्वीरों में देखें पूर्वांचल में ईद का जश्न

Trending Videos

मंगला आरती से ही लगी बाबा दरबार में कतार

Ganga Pushkar Kumbh varanasi again witnesses union of North and South
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

गंगा पुष्कर कुंभ में आए श्रद्धालुओं की कतार मंगला आरती के बाद से ही बाबा विश्वनाथ के धाम में लगनी शुरू हो गई थी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए जा रहे थे। भक्तों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग भी सड़कों पर लगाई गई है। काफी संख्या में श्रद्धालु मंगला आरती के पहले से ही स्टील की बैरिकेडिंग में बैठ चुके थे। श्रद्धालुओं की कतार गोदौलिया के आगे निकल चुकी थी।

मंगला आरती के बाद आम भक्तो को दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। भक्तों की भारी संख्या के कारण चौतरफा गलियां जाम रहीं। गेट नंबर एक ढुंढिराज हो या सरस्वती फाटक या फिर ललिता घाट गंगा द्वार हर तरफ से भक्तों का रेला मंदिर पहुंच रहा था। भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन ने छांव और जगह-जगह पर पानी का इंतजाम भी किया था। वहीं गंगा घाट पर तैनात एनडीआरएफ के जवान तमिल व तेलुगू भाषा में आने वाले भक्तों को जानकारी दे रहे थे।

तेलंगाना के श्रममंत्री ने किया गंगा स्नान व बाबा के दर्शन

गंगा पुष्कर कुंभ में भाग लेने के लिए तेलंगाना सरकार के श्रम मंत्री सीएस मल्ला रेड्डी भी शनिवार को बनारस पहुंचे। उन्होंने सपरिवार गंगा स्नान किया और श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी भी लगाई। शाम को वह गंगा आरती में भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान अभिषेक शर्मा ने सहयोग किया।

गंगा पुष्कर मेले में आए श्रद्धालुओं की कर रहे सेवा

Ganga Pushkar Kumbh varanasi again witnesses union of North and South
गंगा पुष्कर मेले में आए श्रद्धालुओं की कर रहे सेवा - फोटो : अमर उजाला

गंगा पुष्कर मेला में शामिल होने आए श्रद्धालुओं की सेवा में भी कई संस्थाएं भी लगी हैं। मेले के पहले दिन ही 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हैदराबाद की गंगोत्री गोआलय संस्था के संचालक हनुमंत राव गजवाड़ा ने बताया कि मठ के अलावा घाटों पर पूजन अर्चन करने आए भक्तों में भी भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया है। सोनापुरा के कालीबाड़ी में श्री कांट वृष्याश्रम एवं अस्सी स्थित छोटानागपुर में पुष्करम मेला में गंगा पूजन करने आए भक्तों के लिए भंडारा कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed