फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Mahotsav will start from November 1 at Raj Ghat Dev Deepawali on November 5 in varanasi

Ganga Mahotsav: काशी में राजघाट पर एक नवंबर से शुरू होगा गंगा महोत्सव, पांच को देव दीपावली

Thu, 28 Aug 2025 04:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Aug 2025 04:59 PM IST
सार

Ganga Mahotsav 2025: काशी में राजघाट पर एक नवंबर से गंगा महोत्सव शुरू होगा। वहीं पांच नवंबर को देव दीपावली होगी। सरकार ने देव-दीपावली को प्रांतीय मेले के रूप में घोषित किया है।

विज्ञापन
Ganga Mahotsav will start from November 1 at Raj Ghat Dev Deepawali on November 5 in varanasi
गंगा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में इस बार गंगा महोत्सव एक नवंबर से शुरू होगा। वहीं, देव दीपावली पांच नवंबर को मनाई जाएगी। इन दोनों आयोजनों की तैयारियों के मद्देनजर मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार ने देव-दीपावली को प्रांतीय मेले के रूप में घोषित किया है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि पांच नवंबर को देव दीपावली से पहले एक नवंबर से चार दिवसीय गंगा महोत्सव की शुरुआत होगी। गंगा महोत्सव राजघाट पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में अच्छे कलाकारों के चयन करने के साथ वाराणसी के स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों को मंच दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस विभाग को पूरे आयोजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। लेजर शो के दौरान चेतसिंह घाट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। नगर निगम को बैरिकेडिंग करने और गंगा पार की भी सुरक्षा व्यवस्था के उचित निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि रखें

पुलिस विभाग, एनडीआरएफ, अग्निशमन, जल पुलिस को सुरक्षा के दृष्टिगत सभी प्रबंध करने को कहा। एडीएम सिटी को गंगा समितियों, नाविक संगठनों के साथ लगातार बैठक करने के निर्देश दिए। ताकि गंगा में नावों का उचित संचालन सुनिश्चित हो सके और सकारात्मक माहौल बनाया जाए। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed