फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga in Varanasi: Vindhyachal STP became a major source of algae

वाराणसी में गंगा: विंध्याचल एसटीपी बना शैवाल का प्रमुख स्रोत, सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग

Sun, 13 Jun 2021 01:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Jun 2021 01:30 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा में शैवाल आने से गंगा के पानी का रंग हरा हो गया। वहीं, ऑक्सीजन लेवल भी कम हुआ है।

विज्ञापन
Ganga in Varanasi: Vindhyachal STP became a major source of algae
गंगा के पानी का रंग हुआ हरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा नदी में हरे शैवाल पाए जाने पर गठित पांच सदस्यीय टीम की जांच आख्या में यह निष्कर्ष निकला कि मिर्जापुर जिले के विंध्याचल एसटीपी शैवाल का प्रमुख स्रोत है। इस पर वाराणसी के जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


वाराणसी में शैवाल मिलने पर पांच सदस्यीय समिति के सदस्यों ने आठ, नौ एवं 10 जून तक वाराणसी से मिर्जापुर (विंध्याचल अप स्ट्रीम) गंगा नदी के उद्गम, स्रोत और गंगा घाटों तक जाकर शैवाल के कारणों की जांच कर संयुक्त आख्या शुक्रवार को सौंप दी। इसमें गंगा नदी में हरे शैवाल के संभावित कारण के बारे में बताया गया है कि मिर्जापुर के विंध्याचल में चार एमएलडी क्षमता का एसटीपीकन्वेन्सल सिस्टम (लैगुनिंग सिस्टम) पर आधारित है।
विज्ञापन


एसटीपी से जनित शुद्धीकरण उत्प्रवाह का निस्तारण बसवरिया ड्रेन के माध्यम से गंगा नदी में किया जाता है। शुद्धीकृत उत्प्रवाह से हरा शैवाल गंगा नदी में मिलता है, तो वह गंगा नदी में धीरे-धीरे समय के साथ विकसित होती चली गई। संभावना जताई गई कि चार एमएलडी क्षमता का एसटीपी विंध्याचल शैवाल का मुख्य स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर शहर से आंशिक एवं चुनार से जनित घरेलू मल-जल का बिना शुद्धिकृत किए निस्तारित किया जाता है। समिति ने संस्तुति की कि इस एसटीपी विंध्याचल का उच्चीकरण कराया जाए एवं संचालन के जिम्मेदार कार्मिक को एसटीपी के सम्यक संचालन एवं रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएं। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने समिति की जांच आख्या के आधार पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ शासन में कार्यवाही प्रस्तावित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed