फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Dussehra heat Nautapa devotees found spiritual solace through refreshing dip Ganges

Ganga Dussehra: नौतपा की गर्मी में गंगा का शीतल स्नान कर तर गए श्रद्धालु, किया दान-पुण्य; दुग्धाभिषेक

Tue, 26 May 2026 08:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 26 May 2026 08:54 AM IST
सार

Varanasi News: गंगा दशहरा पर काशी में आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा तट से लेकर मंदिरों तक पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

विज्ञापन
Ganga Dussehra heat Nautapa devotees found spiritual solace through refreshing dip Ganges
गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ganga Dussehra: विश्व की धार्मिक राजधानी वाराणसी में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में चार बजे से सुबह नौ बजे तक करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नौतपा के दूसरे दिन भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और मां अन्नपूर्णा व बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन




गंगा दशहरा के अवसर पर काशी के 84 घाटों पर सुबह से ही स्नान-दान का सिलसिला शुरू हो गया था। दशाश्वमेध, अस्सी, राजेंद्र प्रसाद, शीतला, पंचगंगा और मणिकर्णिका घाट सहित प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव और गंगा मैया के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed