फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Darshan gallery will built between Assi to Ravidas Ghat in varanasi tourists get many facilities

योजना: बनारस में अस्सी से रविदास घाट के बीच बनाई जाएगी 'गंगा दर्शन' गैलरी, सैलानियों को होगी सहूलियत

Sat, 09 Oct 2021 02:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Oct 2021 02:28 PM IST
सार

बनारस के अस्सी घाट पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते अब रविदास घाट को उसके समानांतर तैयार किया जा रहा है।  अस्सी और रविदास घाट के बीच 300 मीटर का पाथवे सहित पर्यटन विकास की योजना है। 

विज्ञापन
Ganga Darshan gallery will  built between Assi to Ravidas Ghat in varanasi tourists get many facilities
अस्सी और रविदास घाट के बीच की दूरी पाथवे से होगी पूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अविरल गंगा को निहारने की ख्वाहिश लेकर काशी आने वाले सैलानियों के लिए अस्सी से रविदास घाट के बीच गंगा व्यूइंग गैलरी बनाई जाएगी। इससे अस्सी से रविदास घाट के बीच मजबूत कनेक्टविटी के साथ ही घाटों पर बढ़ रहा पर्यटकों का दबाव भी कम होगा। चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पाथवे पर सैलानियों के लिए लाइट, बैठने आदि की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा 75 करोड़ रुपये की लागत से पाथवे को जोड़ती हुई 2.5 हेक्टेयर जमीन पर पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। अस्सी घाट पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते अब रविदास घाट को उसके समानांतर तैयार किया जा रहा है। मगर, रविदास घाट तक पहुंचने के लिए अस्सी से लंबा रास्ता होने के कारण सैलानी वहां तक नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने गंगा के किनारे ही बाढ़ के उच्चतम बिंदु के ऊपर से एक पाथवे निर्माण की योजना बनाई है। 300 मीटर लंबे इस पाथवे के बनने से अस्सी और रविदास घाट के बीच की दूरी महज इस पाथवे से पूरी हो जाएगी। इसके अलावा पाथवे से ही गंगा की जलधारा और राजघाट तक घुमते घाट को सैलानी निहार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों को मिलेंगी कई सुविधाएं
पाथवे पर प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बलुआ पत्थर की बेंच, बैठने के स्थान पर टेनसाइल फेब्रिक रूफिंग कराई जाएगी।  वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि  अस्सी और रविदास घाट के बीच 300 मीटर का पाथवे सहित पर्यटन विकास की योजना है। 79 करोड़ की इस परियोजना से दोनों घाटों की दूरी कम होगी और सैलानी आसानी से रविदास घाट पहुंच जाएंगे।

रविदास घाट बनेगा पर्यटन का केंद्र

रविदास घाट और पार्क को जोड़ते हुए विकास प्राधिकरण इसे पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। क्रूज का संचालन यहां से होने के बाद इस घाट पर फुटफाल बढ़ा है, मगर अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर पहुंचने वाले सैलानियों को बेहतर विकल्प के लिए इसे तैयार किया जा रहा है।

लोक निर्माण की हरी झंडी, पर्यटन की मुहर का इंतजार

वीडीए की इस परियोजना को लोक निर्माण विभाग ने हरी झंडी दे दी है। विभाग ने सर्वे कर परियोजना को आगे बढ़ाने की संस्तुति की है। वीडीए ने इसका डीपीआर अब पर्यटन विभाग को भेजा है और वहां से संस्तुति के बाद इसका काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed