फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga crossed danger mark increasing water level in chandauli varanasi ballia ghazipur dist

बाढ़ : पूर्वांचल में गंगा ने खतरा निशान पार किया, सीएम योगी ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए

Wed, 18 Sep 2019 01:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Sep 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Ganga crossed danger mark increasing water level in chandauli varanasi ballia ghazipur dist
मिर्जापुर में बाढ़ से बचने के लिए नाव से सुरक्षित स्थान पर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में गंगा की लहरें तबाही मचा रही हैं। सबसे ज्यादा खतरा वाराणसी, चंदौली, बलिया और गाजीपुर जिले के लोगों को सता रहा है। क्योंकि यहां गंगा ने खतरे का निशान पार कर लिया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर 71.30 मीटर है। यहां, खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर लिया है। 28 से अधिक गांव डूबे हैं। वरुणा पार इलाके के लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में वर्ष 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब गंगा ने वाराणसी में खतरा बिंदु को पार कर लिया है। इससे पहले 2013 को वाराणसी में गंगा ने खतरे का निशान पार किया था। जलस्तर 1 घंटा प्रति सेमी बढ़ रहा है। इस लिहाज से गंगा इस समय खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर हैं। अगर अगले चौबीस घंटों तक यह गति जारी रही तो कई अन्य कालोनियों में भी गंगा का पानी भर जाएगा और स्थिति काफी भयावह हो जाएगी। गंगा खतरे के निशान को पार करके बह रही है। 1978 की बाढ़ में अधिकतम जलस्तर 73.901 मीटर रहा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाती एनडीआरएफ की टीम


वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, सहित पूर्वांचल के जिलों में अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही हैं, तो वहीं अधिकारी माइक से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सूचित कर रहे हैं। गाजीपुर जिले में कई गावों का संपर्क टूट चुका है। सभी बाढ़ प्रबावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभापित क्षेत्रों का पर खुद नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को बलिया का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों और एनडीआरएफ की टीम को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सीएम योगी ने संबंधित मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को बाढ़ के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल के साथ दवाओं और आवागमन के लिए पर्याप्त नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव राहत और मदद उपलब्ध कराई जाए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पशुओं के लिए चारा और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री दी जाए। ताजा भोजन और पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जलस्तर अभी बढ़ सकता है। ऐसे में कटान प्रभावित क्षेत्रों में कटान रोकने की भी तैयारी पूरी रहे। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर शुरू कराया है, जो सराहनीय है। उन्होंने प्रशासन को भी इस प्रकार की पहल में हरसंभव सहयोग को आगे रहने का निर्देश दिया।

चंदौली जिले में बाढ़ केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का खतरे का निशान 71.26 मीटर है। बुधवार दोपहर तर गंगा का जलस्तर जलस्तर 71.34 मीटर तक पहुंच गया।, यानी कि गंगा ने खतरे का निशान पार कर लिया है। वहीं अभी भी एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार गंगा का पानी गांव में सिवान से होते हुए घरों तक पहुंच गया है।



इससे लोग सुरक्षित आशियाने की तलाश में जुट गए हैं। क्षेत्र के बहादुरपुर, रतनपुर, मढिया, जलीलपुर, सूजाबाद, डोमरी, कूंडा आदि गांवों में घरों तक पानी पहुंच गया है। पड़ाव, धानापुर, चहनियां के करीब 6 गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिले में 42 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 150 नावें तैनात प्रशासन ने की हैं। कलेक्ट्रेट से भी निगरानी हो रही है।
भदोही जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढोतरी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। तटवर्ती गांवों में गंगा का पानी पहुंच गया है। कोनिया क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गावों में 500 बीघा फसल पानी में डूब गई है। दो दिनों में छेछुआ-भुर्रा में एक बिस्वा जमीन कटान की भेंट चढ़ गई। दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।



सीतामढ़ी में खतरा का कोई निशान नहीं है लेकिन 80 मीटर के ऊपर खतरा के निशान के ऊपर माना जाता है। हालांकि अब तक 79.65 मीटर तक जलस्तर पहुंचा है। 2013 में 81 मीटर से अधिक जलस्तर जाने से हाहाकार मच गया था।

खतरे के निशान के करीब पहुंच रही गंगा :
मिर्जापुर जिले में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच रही है। बुधवार सुबह 77. 230 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया। जिले में खतरे का निशान 77. 724 मीटर निर्धारित है। इस समय जिले के 495 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।



एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि इसमें सदर तहसील के 389 व चुनार तहसील के 106 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। जिले के छानबे, कोन, सिटी, मझवां, सीखड़ व नरायनपुर ब्लाक के गांव भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ प्रभावित चेतगंज के मल्लेपुर में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अनुराग पटेल

गाजीपुर :
गाजीपुर में बाढ़ का खतरा अब भी जारी है। गंगा के लाल निशान (63.10 मीटर) से ऊपर बहने से रामगढ़ क्षेत्र के हजारों लोग पलायन कर उंची जगहों पर चले गए हैं। अभी गंगा का जलस्तर 64.15 मीटर है।



हालांकि इन लोगों के लिए प्रशासन की ओर से न तो अब तक उचित शरणस्थली की सुविधा दी गई न ही खाने पीने के सामानों की व्यवस्था ही की गई है। हालांकि स्थानीय विधायक की ओर से इस ओर जरूर पहल की गई है। वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी इस दिशा में आगे आए हैं।

प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया

बलिया में अब भी लाल निशान के ऊपर बह रही है गंगा :
बाढ़ का खतरा अब भी जारी है। गंगा के लाल निशान से उपर बहने से रामगढ़ क्षेत्र के हजारों लोग पलायन कर उंची जगहों पर चले गए हैं। हालांकि इन लोगों के लिए प्रशासन की ओर से न तो अब तक उचित शरणस्थली की सुविधा दी गई न ही खाने पीने के सामानों की व्यवस्था ही की गई है।



स्थानीय विधायक की तरफ से जरूर पहल की गई है। वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी इस दिशा में आगे आए हैं। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर 59.35 मी. दर्ज किया गया। साथ ही प्रति घंटा आधा सेमी का बढ़ाव बना हुआ है। खतरा निशान 57.61 मीटर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed