फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga became the witness of Van Mahotsav, started from Green Belt

वन महोत्सव की साक्षी बनी मां गंगा, ग्रीन बेल्ट से हुई शुरुआत

Mon, 05 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ganga became the witness of Van Mahotsav, started from Green Belt
पतित पावनी गंगा रविवार को वन महोत्सव की साक्षी बनीं। रविवार को काशी में वन महोत्सव की शुरुआत गंगा के ग्रीन बेल्ट से की गई। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से लड़ने के संकल्प के साथ शहर भर में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

वन महोत्सव के तहत कहीं स्वामी विवेकानंद की स्मृति में तो कहीं कोरोना योद्धाओं की याद में पौधे लगाए गए। वन विभाग, पर्यावरण विभाग, 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से गढ़वाघाट आश्रम के सामने गंगा किनारे पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश हुआ। कोरोना योद्धाओं की स्मृति में 3000 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश देवेश चतुर्वेदी, सुनील दुबे, वनाधिकारी महावीर कौजालगी, कालिका सिंह, अनिल कुमार वृक्ष, आश्रम के मलिकार बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विवेकानंद की स्मृति में लगाए पौधे
कबीर नगर पार्क में क्रांति फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के साथ प्रदूषण मुक्त बनारस अभियान के तहत 21 पौधे लगाए। गुरुधाम कालोनी में मंत्री नीलकंठ तिवारी ने पौधे लगाकर अभियान में योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैव विविधता के संतुलन के लिए लगाए पौध
परमानंदपुर स्थित अग्रसेन कन्या पीजी कालेज परिसर में वन महोत्सव में 86 पौधे लगाए गए। महाविद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. सुमन मिश्रा, बृजेश अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, डॉ. सुनील, डॉ. संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
रोटरी क्लब का पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान
रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा की ओर से राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ में पौधरोपण किया गया। क्लब के सदस्यों ने पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ पोस्टर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रशांत नागर, गिरीश चंद्र, अजय पांडेय, शैलेश जायसवाल, अम्बरीश निगम, रविशंकर सिंह आदि मौजूद थे।
101 महापुरुषों के नाम पर किया पौधरोपण
काशी रक्तवीर फाउंडेशन की ओर से सांसद आदर्श ग्राम डोमरी में महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी, मदर टरेसा, सूरदास, तुलसीदास और काशी का गौरव बढ़ाने वाले विभूतियों के नाम पर 101 पौधे लगाए गए। जिसमें संस्था के अनूप कुमार पांडेय आशीष वर्मा, अनूप कुमार पांडेय, हिमांशु जायसवाल, विनय चंद्र पांडेय ने योगदान किया।
महापौर और नगर आयुक्त ने किया पौधरोपण
महापौर मृदुला जायसवाल ने मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में पौधरोपण किया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में पौधरोपण किया। नगर निगम को कुल 69 हजार पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। रविवार को 58 हजार पौधे लगाए गए।
पीपल आंदोलन के तहत हाईवे के किनारे लगाए पौधे
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पीपल आंदोलन के तहत सारनाथ में सिंहपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे ट्री गार्ड सहित पीपल के पौध लगाए गए। पीपल आंदोलन अभियान में वनाधिकारी महावीर कौजलगी, महाबोधि सोसाइटी के भंते सुमित्थनंद थेरो और महाबोधि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने भी पौधे लगाए।

कुलपति ने पीपल लगाकर शुरू किया अभियान
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति को और वनों के संबंध और महत्व को बताते हुए पीपल के पौधे लगाए। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस में भी वन महोत्सव की शुरुआत कुलपति प्रो. एके त्यागी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed