फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Aarti video running on LED screen in BHU hospital

BHU Hospital: मरीजों के लिए लगी एलईडी स्क्रीन पर गंगा आरती का वीडियो, जांच और इलाज से जुड़ी जानकारी गायब

Wed, 19 Feb 2025 09:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Feb 2025 09:46 AM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में एलईडी स्क्रीन पर गंगा आरती का वीडियो चल रहा है। मरीजों से जुड़ी जानकारी स्क्रीन से गायब है। इसको लेकर अधिकारी बेखबर हैं। उनका कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Ganga Aarti video running on LED screen in BHU hospital
एलईडी स्क्रीन पर गंगा आरती का वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में आने वाले मरीजों को यहां ओपीडी, इमरजेंसी, जांच आदि सेवाओं की जानकारी मिल सके, इसके लिए अस्पताल परिसर में लगवाई गई एलईडी स्क्रीन पर इन दिनों गंगा आरती, नौकायन का वीडियो चलाया जा रहा है। सोमवार को अस्पताल के मेन गेट के पास और इमरजेंसी के पास लगे स्क्रीन पर हरिद्वार और काशी की गंगा आरती,घाट का वीडियो चलता रहा। इस तरह की स्थिति तब है जब मरीज जांच, इलाज की सही जानकारी न होने को लेकर भटकते रहते हैं।

विज्ञापन


अस्पताल में हर दिन वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों, बिहार, झारखंड आदि जगहों से ओपीडी, इमरजेंसी को मिलाकर 6 हजार से अधिक मरीज आते हैं। अधिकांश मरीज बाहर के होते हैं, ऐसे में उनको अगर सुविधाओं की जानकारी एक जगह मिल जाए तो भटकना नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन


इस बीच ओपीडी में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और खून की जांच भी लिखी जाती है। इसमें खून की कुछ जांच सीसीआई लैब में हो जाती है जबकि कुछ जांच के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज यानी आईएमएस तक जाना पड़ता है। ऐसा इसलिए कि यहां भी ऊषा,ज्योतिशुक्ला लैब, हिस्टोपैथालॉजी का लैब चलता है। बाहर कोई साइनेज न होने की वजह से बाहर से आने वालों को लैब खोजने के लिए भटकना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक से अधिक लोगों को भटकना न पड़े,इस वजह से ही अस्पताल परिसर में एलईडी स्क्रीन लगवाई गई है। उस पर सुविधाओं की जानकारी के बजाय गंगा आरती, घाट पर चहल-पहल, नौकायन का वीडियो चलाया जा रहा है। 

अगर मरीजों से जुड़ी जानकारी चलें तो उनको भटकना नहीं पड़ेगा। ओपीडी पर्चा काउंटर के सामने एक स्क्रीन लगा है, जिस पर एमआरआई, एक्सरे आदि सुविधा की जानकारी मिलती भी थी तो वो भी लंबे समय से बंद पड़ी है।

क्या बोले अधिकारी
अस्पताल परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर खेलकूद, गंगा आरती, घाट का वीडियो कैसे और क्यों चलाया जा रहा है। इसकी जांच करवाई जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करवाया जाएगा कि इस पर जांच, ओपीडी से जुड़े वीडियो, फोटो ही चले, जिससे कि मरीजों को जानकारी मिल सके। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed