फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gang rape in Varanasi crime news in hindi police arrested a teenager accused

वाराणसी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी एक किशोर पुलिस हिरासत में, दूसरे की तलाश 

Fri, 19 Feb 2021 06:47 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 19 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Gang rape in Varanasi crime news in hindi police arrested a teenager accused
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो किशोरों ने एक किशोरी के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी एक किशोर को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरे किशोर की तलाश की जा रही है। घटना जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र की पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को वह काम पर गई थी। जब वापस घर आई तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। परिजन किशोरी की तलाश में जुटे थे। इसी बीच शक्रवार को किशोरी किसी तरह घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

14 वर्षीय किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी

किशोरी का आरोप है कि गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर अपने दोस्त के साथ उसे बहला-फुसलाकर ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शोर मचाने पर उसने किशोरी को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ भूपेश राय ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक नामजद किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed