{"_id":"5d7560948ebc3e93d62af678","slug":"ganesh-utsav-in-varanasi-varanasi-news-vns482716396","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनायक से अगले बरस आने का वादा लेकर किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनायक से अगले बरस आने का वादा लेकर किया विदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के कई पूजन समितियों की ओर से रविवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान निकली शोभायात्रा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से अगले बरस फिर से आने का वादा लेकर उनकी प्रतिमा विसर्जित की। वहीं, नूतन बालक गणेशोत्सव समाजसेवा मंडल की ओर से 111वें गणेशोत्सव का समापन आरती से हुआ।
मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर का प्रांगण रविवार को भक्ति रस से परिपूर्ण नजर आया। भगवान गणेश के नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा की तैयारियां सुबह से हो रही थीं। गोधूली बेला में प्रथमेश संग शोभायात्रा में शामिल होने को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। फूलों से सजे वाहन पर गजानन की प्रतिमा को रखा गया। संस्थापक रामचरण की अगुवाई में शोभायात्रा प्रांगण से उठकर मछोदरी, विशेश्वरगंज एवं मैदागिन चौराहे से घूमकर पुन: उत्सव स्थल पहुंची। संयोजन किरन यादव और प्रदीप मेहरोत्रा का रहा।
श्री गणेशोत्सव सेवा समिति अगस्तकुंडा एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण से संबंधित चित्रों को पन्नों पर उकेरा। गणेश पूजन के उपरांत नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि सभी प्रकार के प्रदूषण की रोकथाम के लिए हमें प्रण लेना होगा।
विज्ञापन
समिति के संयोजक प्रदीप पाठक ने सभी से जल संरक्षण का आह्वान किया। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के जज अरविंद कुमार और अजय कुमार थे। इस दौरान सदानंद पाठक, शिवम अग्रहरि, प्रकाश कंठाले, सीमा चौधरी, अपूर्वा मुनि, वंदना त्रिपाठी, अर्पित मुनि, आरती शर्मा, मोनिका गुप्ता, अरविंद चक्रवाल आदि ने भाग लिया।