फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganesh ji

उदीयमान चंद्र को अर्घ्य देकर पुत्र के दीर्घायु की कामना

Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ganesh ji
वाराणसी। पार्वती पुत्र गणेश के मंत्रों से काशी के गणपति मंदिर गूंज उठे। भादो की चतुर्थी तिथि पर सोमवार को शिव की नगरी प्रथमेश की आराधना में लीन रही। गणेश मंदिरों में सुख, समृद्धि और संतान सुख की कामना से भक्तों ने अनुष्ठान किए, वहीं महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन किया।
विज्ञापन

उदीयमान चंद्र के दर्शन व अर्घ्यदान के साथ ही गणेश पूजन किया गया। दुर्गा कुंड स्थित दुर्ग विनायक मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही पूजन अर्चन का सिलसिला आरंभ हो गया। भगवान प्रथमेश के विग्रह को पंचामृत स्नान कराने के बाद उन्हें नूतन वस्त्र और आभूषण धारण कराए गए। इसके उपरांत गणेश विग्रह की आरती उतारी गई। इस अवसर पर भगवान गणेश के पंचोपचार, दशोपचार एवं षोडषोपचार पूजन का विधान भी पूर्ण किया गया। प्रथमेश को प्रिय दूर्वा और मोदक अर्पित किए गए।
विज्ञापन

एकदंत को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने श्रीगणेश स्तुति, संकटनाशन श्रीगणेश स्तोत्र, श्रीगणेश सहस्रनाम और श्रीगणेश चालीसा का पाठ किया। दुर्ग विनायक मंदिर के महंत पं. ज्ञानेश्वर दुबे ने सवा किलो कपूर से विराट आरती संपन्न कराई। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रती महिलाओं ने चंद्रोदय काल रात्रि 08:58 मिनट पर अर्घ्यदान किया। अपने भवनों की छतों से महिलाओं को बादल में छिपे चांद के दर्शन तो नहीं हुए किंतु उन्हें उदित मानकर महिलाओं ने अपने बाल की लटों पर जल गिरा कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके अलावा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश, सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश, दशाश्वमेध स्थित विनायक मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed