{"_id":"5f4170248ebc3ea9cb3ff360","slug":"ganesh-chaturthi-pooja-in-varanasi-city-news-vns542890462","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर विराजे गजानन, कोरोना मुक्ति की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर विराजे गजानन, कोरोना मुक्ति की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता शिव की नगरी काशी में पुत्र गणेश की जय-जयकार हुई। सार्वजनिक आयोजन रद्द हुए तो गजानन घर-घर विराजे। भक्तों ने विघ्नहर्ता से सुख, समृद्धि, बुद्धि, ज्ञान के साथ ही कोरोना महामारी को दूर करने की कामना की। शनिवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और गणेश अथर्वशीर्ष के मंत्रों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। गणपति बप्पा के जयकारे के साथ ही प्रथम पूज्य घरों में विराजे।
आयोजन की भव्यता नहीं है लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं है। किसी ने विघ्नहर्ता से कोरोना के विघ्न को दूर करने की कामना की तो किसी ने विश्व शांति की कामना की। सोशल डिस्टेंस और प्रशासन के निर्देशानुसार पूजा समितियों ने पूजन आरंभ कर दिया। घरों में श्री गजानन विराजे तो दस दिनों तक चलने वाला अनुष्ठान भी आरंभ हो गया। शहर की सबसे पुरानी संस्था श्री काशी गणेश उत्सव समिति का भी नजारा भी बदला रहा। 124 साल से होने वाले आयोजन को सीमित कर दिया गया है। संस्था के उपाध्यक्ष सुधीर चिथरे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण सिर्फ भगवान गणेश की पूजा अर्चना ही हुई। घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि विधान से गजान की स्थापना की। डाफी स्थित अशोकपुर कालोनी में डॉ. संतोष सिंह ने घर में श्री गणेश जी की स्थापना कर पूजन आरंभ किया।
लोकमान्य सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणेश का पूजन हुआ। उत्सव मंत्री वैभव दीक्षित ने पूजन कर विग्रह की स्थापना की। 12 बजे मध्यान्ह भोग के साथ छप्पन भोग लगाया गया। भगवान गणेश को कोरोना से बचाने के लिए इम्युनिटी बूस्टर किट कोरोनिल भी अर्पित की गई। दोपहर में महिलाओं के हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया। शाम को 21 किलो मोदक का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए मच्छोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर में श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव के तत्वावधान में सादगीपूर्वक से गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं निभाई गईं। इस बार प्रांगण में न तो कोई कार्यक्रम हुआ और न ही किसी को प्रवेश दिया गया।
नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल के सप्तदिवसीय महोत्सव का ऑनलाइन उद्घाटन हुआ। 110 साल पुरानी नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल की ओर से भगवान गणेश की छोटी सी प्रतिमा स्थापित की गई। ऑनलाइन आयोजन में बीएचयू के डॉ. पतंजलि मिश्रा ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और विशिष्ट अतिथि हर्षपाल कपूर रहे।