फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gandagi mukt bharat abhiyan in sonbhadra on 15 august

गंदगी मुक्त भारत अभियान: सफाई अभियान में बेहतर योगदान देने वाले होंगे सम्मानित

Tue, 11 Aug 2020 10:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Aug 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Gandagi mukt bharat abhiyan in sonbhadra on 15 august
Swachh bharat mission

सोनभद्र जिले में गांव को स्वच्छ बनाने के लिए जिले में गंदगी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत व्यापक पैमाने पर साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। सबसे बेहतर ग्राम पंचायत का चयन कर उसे पुरस्कृत किए जाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन

यह कमेटी मूल्यांकन के आधार पर सबसे अव्वल ग्राम पंचायत का चयन करेगी। इसके बाद 15 अगस्त को इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।


भारत सरकार की तरफ से गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की समीक्षा करने के लिए बाकायदा टीम गठित कर दी गई है। सभी ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और एडीओ पंचायत को मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि मूल्यांकन के लिए पांच मानक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक मानक के मूल्यांकन के लिए 10-10 नंबर तय किए गए हैं। प्रत्येक मानक पर टीम नंबर देगी और उस आधार पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व पृथक्कीरण, सार्वजनिक भवनों की सफाई, सामुदायिक शौचालय के निर्माण, ठोस अपशिष्ट निस्तारण की योजना का विस्तार, ग्राम पंचायत में सफाई पर नंबर निर्धारित किए गए हैं। यह टीम ग्राम पंचायतों में हुई सफाई का मूल्यांकन करके ही सभी को नंबर देगी।

डीपीआरओ ने बताया कि 15 अगस्त को ग्राम पंचायतों के मूल्यांकन के बाद सबसे बेहतर ग्राम पंचायत के प्रधान को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed