फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GAIL India is launching new scheme to make Varanasi city pollution free

काशी को प्रदूषण मुक्त करने की पहल, पीएनजी को लेकर गेल ने लिया ये फैसला

Tue, 11 Aug 2020 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Aug 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
GAIL India is launching new scheme to make Varanasi city pollution free
सुरेश तिवारी, चीफ मैनेजर, (मार्केटिंग) गेल इंडिया - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने को अग्रसर गेल इंडिया नई योजना शुरू कर रहा है। अब गेल इंडिया ने जिले की औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं को कम करने की पहल की है। इसके लिए चांदपुर औद्योगिक अस्थान, करखियांव स्थित एग्रो पार्क की इकाईयों में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई दी जाएगी।

विज्ञापन

कमर्शियल दर से लगभग साढ़े 6 रुपये कम 38 रुपये प्रति एससीएम में दी जाएगी। कमर्शियल पीएनजी 44.40 पैसे एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबेक मीटर) में है। इससे काफी हद तक औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की मात्रा कम होगी।
विज्ञापन



गेल के चीफ मैनेजर मार्केटिंग ने इसके लिए उद्यमियों से भी चर्चा की है। जिले में छोटी-बड़ी लगभग 29000 औद्योगिक इकाइयां है। जिसमें 26000 इकाईयां वर्तमान में संचालित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू पीएनजी अब 29 रुपये में 
शहरवासियों को सस्ते दर पर पीएनजी उपलब्ध कराने को लेकर गेल ने दरों में कमी की है। गेल अधिकारियों के अनुसार सीएनजी 57 रुपये किलो, घरेलू पीएनजी 29.23 पैसा प्रति एससीएम, कामर्शियल पीएनजी 44.40 पैसा प्रति एससीएम, इंडस्ट्रियल पीएनजी 38 रुपये प्रति एससीएम है। इसके अलावा शहर के 3500 घरों में पीएनजी से खाना पक रहा है। वर्ष 2021 तक 40 हजार घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य है।

शहर में कुल 8 से अब 10 सीएनजी स्टेशन हो गए। 15 अगस्त तक 10वां स्टेशन चुरामनपुर में शुरू हो जाएगा। मार्च 2021 तक सीएनजी स्टेशनों की संख्या 12 हो जाएगी।

शहर में हर दिन करीब 21 हजार किलो सीएनजी की खपत हो रही है। सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या बढ़कर तीन हजार से अधिक हो गई है। सिटी में 3000 से अधिक सीएनजी ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

एक नजर
1 लाख किलो से अधिक वाराणसी में गेल के पास सीएनजी बेचने की है क्षमता 
21 हजार किलो सीएनजी हर दिन सिटी में हो रही खपत 
57.50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है सीएनजी 
40 फीसद की बचत सीएनजी से ऑटो चलाने में डीजल या पेट्रोल की तुलना में होती है
10 हजार घरों में गेल इंडिया ने पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस लाइन पहुंचाने की योजना बना रखी है।

सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ रही औऱ अब पीएनजी का भी विस्तार हो रहा है। गेल इंडिया ने नया खाका खींचते हुए जिले की औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी से जोड़ने की शुरुआत की है। -सुरेश तिवारी, चीफ मैनेजर, मार्केटिंग, गेल इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed