{"_id":"479e439fefbb2d0b303062e961d0b0ec","slug":"gad-does-not-angry-on-people-ramesh-bhai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्त से नहीं रूठते हैं भगवान : रमेश भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्त से नहीं रूठते हैं भगवान : रमेश भाई
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। रामेश्वर स्थित मधुबन गोशाला परिसर में भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के लिए चल रहे लक्षचंडी महायज्ञ के 22वें दिन बुधवार को कथा मर्मज्ञ रमेश भाई ओझा ने भक्त और भगवान के प्रेम का भाव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भगवान कभी भी भक्त से नहीं रूठते हैं चाहे वे कैसा भी कार्य क्यों न करे।
विज्ञापन
संगीतमय भागवत कथा में उन्होंने कहा कि सदाचारी को सम्मान तो स्वयं मिल जाता है पर भ्रष्टाचारी को सम्मान कभी नहीं मिलता। स्वार्थ का स्थान सदाचार ले लेता हैं तो भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
कहा कि पाप तभी होता है जब जीव भागवत से विमुख हो जाता है। भगवान तो सर्वत्र और सर्वदा है, इसलिए वह किसी से विमुख नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि समूचे राष्ट्र से भ्रष्टाचार का खात्मा तभी होगा जब हम सदाचारी बनेंगे। भ्रष्टाचारी चाहे जितना भी धन, संपत्ति वैभव कमा ले लेकिन उसे यश, कीर्ति, सम्मान कभी नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
इससे पूर्व रमेश भाई ने राज राजेश्वरी आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रखर महाराज ने उन्हें रुद्राक्ष की माला भेंटकर आसन पर बिठाया।