फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G-20 countries will brainstorm on sustainable agriculture and food system change

Varanasi News: घाटों पर लगेगी जी-20 की आकर्षक छतरी

Fri, 07 Apr 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
G-20 countries will brainstorm on sustainable agriculture and food system change
इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जनरल डाॅ. वीके सिंह 17 अप्रैल को करेंगे।
विज्ञापन


घाटों पर लगेगी जी-20 की आकर्षक छतरी
वाराणसी। काशी के गंगा घाटों पर लगी पुरानी छतरी हटाई जाएगी। इसकी जगह जी-20 देशों की लोगोयुक्त आकर्षक छतरी लगाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। निगम की ओर से सभी घाटोंं का सर्वे कराया गया है। पुरानी बांस की लगी छतरियों को हटाकर नई छतरी लगाई जाएगी। ताकि बाहर से आने वाले मेहमानों के सामने बेहतर छवि जाए। 84 घाटों में से 66 घाटों पर फसाड लाइटिंग का काम पूरा हो गया है।बिजली के खंभों को दुरुस्त कराया जा रहा है। पुराने खंभों पर पेटिंग कराई जा रही है। घाट जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि घाटोंं की छतरियां बदली जाएंगी।


काशी के उत्पादों की जानकारी भी दी जाएगी
- केंद्रीय मंत्री डॉ वीके सिंह करेंगे शुभारंभ
वाराणसी। जी-20 देशों के वैज्ञानिक टिकाऊ खेती और खाद्य प्रणाली परिवर्तन पर मंथन करेंगे। इसमें विशेष आमंत्रित देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमान विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी देखेंगे। वाराणसी के उत्पादों की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


17 अप्रैल
9 बजे- उद्घाटन समारोह
9.30 बजे से एक बजे तक- खाद्य सुरक्षा और पोषण में विज्ञान की भूमिका पर मंथन
दो बजे से 5.30 बजे तक- वर्तमान परिदृश्य में खाद्य प्रणाली सहित अन्य विषयों पर चर्चा
5.30 बजे- क्रूज से गंगा आरती और लौटने के बाद होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम
18 अप्रैल
सुबह 9 बजे से 12.40 बजे तक- डिजिटल कृषि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की संभावना पर मंथन
दो बजे से- अंतरराष्ट्रीय कृषि पर हुए शोध पर दूसरा सत्र
5 बजे से- सारनाथ भ्रमण और लाइट एंड साउंड शो।

19 अप्रैल
सुबह 9 से 1 बजे तक- विभिन्न विषयों पर सेमिनार और चर्चा
2 बजे- दीनदयाल हस्तकला संकुल का भ्रमण
7 बजे से- विदाई समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed